Coronavirus: संक्रमित तिब्बती की जांच करने वाले निजी अस्पताल स्टाफ की रिपोर्ट नेगेटिव, परिसर को किया सैनिटाइज
कोरोना वायरस संक्रमित तिब्बती व्यक्ति की जांच करने वाले कांगड़ा के निजी अस्पताल को सैनिटाइज कर दिया गया है। कांगडा जेएनएन।
कांगडा, जेएनएन। कोरोना वायरस संक्रमित तिब्बती व्यक्ति की जांच करने वाले कांगड़ा के निजी अस्पताल को सैनिटाइज कर दिया गया है। बड़ी राहत की बात है कि तिब्बती के संपर्क में आए सभी स्टाफ सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अस्पताल के सैनिटाइज का काम पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही अस्पताल में सभी फैक्लटी शुरू करने की तैयारी चल रही है।
हेल्थ डिपार्टमेंट की निगरानी में सेनिटेशन का काम पूरी गाइडलाइन के तहत पूरा किया गया है। अब इसके बाद अस्पताल प्रबंधन आमजन को सेवाएं देने के लिए तैयार है। पिछले दिनों जिस तरह का दौर गुजरा है, उसके बाद अस्पताल की संपूर्ण क्लीनिंग की गई, उसके बाद बाकायदा प्रार्थना भी की गई।
कांगडा स्थित अस्पताल कई वर्षों से अनुभवी डॉक्टरों की टीम के साथ प्रदेशभर में लोगों को सेवाएं दे रहा है। अस्पताल के सीएमडी डॉक्टर राजेश शर्मा के नेतत्व में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे सेवाएं देती है।
अस्पताल प्रबंधन ने पिछले दिनों हुए घटनाक्रम में आमजन के मिले सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है। साथ ही आमजन को इस बात का विश्वास दिलाया है कि पहले की तरह अस्पताल में बेहतर सुविधाएं निर्वाध मिलती रहेंगी। अस्पताल के छह कर्मचारियों का कोराेना टेस्ट लिया गया था।