Move to Jagran APP

ऊना जिला में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1000 के पार, 478 सक्रिय मामले

जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक हज़ार पार कर गया है। इन बीस दिनों में ही आंकड़ा दोगुना पहुंच गया है। अब ज़िले में कोरोना संक्रमण सामुदायिक फैलाव की ओर बढ़ गया है।

By Richa RanaEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 12:27 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 12:29 PM (IST)
ऊना जिला में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1000 के पार, 478 सक्रिय मामले
ऊना जिला में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1000 के पार, 478 सक्रिय मामले

ऊना,जेएनएन। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक हज़ार पार कर गया है। इन बीस दिनों में ही आंकड़ा दोगुना पहुंच गया है। अब ज़िले में कोरोना संक्रमण सामुदायिक फैलाव की ओर बढ़ गया है। शुक्रवार को कोरोना  का बड़ा कहर बरपा है। अब तक एक दिन में सबसे अधिक करीब 82 संक्रमित लोग सामने आए हैं,जिनमें हिमुड़ा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, तीन चिकित्सक व पुलिस जवान भी शामिल हैं। ज़िले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 1067 हो गई है। जिसमें 478 सक्रिय हैं जबकि 588 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। शुक्रवार को जिनकी रिपोर्ट आई है इसमें बुधवार को कोविड जांच के लिए भेजे गए 290 सैंपलस में 26 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जबकि वीरवार को भेजे गए 224 में 38 सैंपल पॉजिटिव तथा शुक्रवार को जिले में हुए एंटीजन रैपिट कोविड सैंपल के दौरान 18 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

loksabha election banner

इनमें उपमंडल ऊना के 14 , गगरेट उपमंडल से तीन व अंब उपमंडल से एक संक्रमित मामला सामने आया है। इस दौरान जिले में 33 लोगों ने कोरोना के खिलाफ जंग जीत भी ली है। पॉजिटिव मामलों में ऊना मुख्यालय में एक निजी और अन्य चिकित्सक पॉजिटिव आए हैं। आइआरबी बनगढ़ से 57 वर्षीय जवान भी कोरोना संक्रमित पाया गया है, जिनमें फ्लू के लक्षण थे। ऊना शहर से कुल सात मामले कोरोना के पाए गए हैं जिनमें वार्ड नंबर चार से एक ही परिवार के तीन सदस्य पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें पति 32, पत्नी 30 व दो वर्षीय बेटा शामिल है। वहीं इसी वार्ड के 36 वर्षीय निजी डॉक्टर पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं चार वार्ड से ही 41 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। इसके अलावा वार्ड नंबर 11 से 11 वर्षीय की बच्ची संक्रमित पाई गई है। वही फ्रेंड्स कॉलोनी ऊना से 40 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। 

उपमंडल ऊना में अन्य 6 कोरोना पॉजिटिव मामलों में मैहतपुर से मां व बेटी  पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनकी उम्र 40 व 19 वर्षीय है। वहीं कुठार कलां से  50 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है, जो कि राजस्थान से लौटा है। धमांदरी के वार्ड तीन से 49 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है।  बहड़ाला से 27 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। रक्कड़ कॉलोनी से 53 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। उपमंडल अंब के छह व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उपमंडल के चौआर का  29 वर्षीय युवक, धलवाड़ी से 53 वर्षीय व्यक्ति, टकारला से 57 वर्षीय  व्यक्ति, कुठियाडी से 29 वर्षीय युवक, चक्कसराएं से 37 वर्षीय व्यक्ति व  उपमंडल अंब का 67 वर्षीय वृद्ध संक्रमित पाया गया है। गगरेट उपमंडल के दो  युवक संक्रमित पाए गए हैं। उपमंडल के ब्रहमपुर से 40 वर्षीय व जीतपुर बेहड़ी से 25 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है, जो कि गवालियर से लौटा 
है। उपमंडल हरोली से कुंगड़त से 48 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया  गया है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में हुए तीन सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं।  जिनमें 80 वर्षीय महिला, 56 वर्षीय महिला व 49 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित 
पाया गया है, ये व्यक्ति जिला हमीरपुर के बलडूहक का रहने वाला है। 

वीरवार को कोविड जांच के लिए भेजे गए 224 सैंपल्स में 34 पॉजिटिव मामलों  में हरोली थाना के दो पुलिस कर्मी संक्रमित पाए गए हैं, जिनकी आयु 39 व 49  वर्ष है। ऊना का 53 वर्षीय ट्रैफिक पुलिस कर्मी व ऊना शहर का 38 वर्षीय  पत्रकार कोरोना संक्रमित पाया गया है। उपमंडल अंब में पांच कोरोना  संक्रमित मामले पाए गए हैं। जिसमें अंब से 45 वर्षीय महिला व 55 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। मेडी से 33 वर्षीय व्यक्ति, ठठ्ल से 22 वर्षीय महिला व कुठेड़ा खैरला से 36 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है।  उपमंडल ऊना से 13 मामले कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें मैहतपुर के वार्ड पांच से 22 वर्षीय, चताड़ा से 50 वर्षीय व्यक्ति, जनकौर हार से 55 वर्षीय व्यक्ति, लोअर देहलां से 54 वर्षीय महिला, संतोषगढ़ से 55 वर्षीय  महिला, देहलां से 36 वर्षीय महिला, ग्रीन एवन्यू कॉलोनी रक्कड़ से 44 वर्षीय व्यक्ति, डठवाड़ा से 32 वर्षीय व्यक्ति, टक्का से 70 वर्षीय  महिला, अरनियाला से तीन व्यक्ति कोरोना संक्रमित है, निकी 66, 34 व 18 वर्ष है। लोअर टक्का रोड़ से 18 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 

ऊना शहर से चार मामले कोरोना संक्रमित के पाए गए हैं। वार्ड नंबर चार से  एक परिवार के दो सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। जहां पर 31 व 27 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव हैं। वार्ड नंबर एक आर्य नगर से 29 वर्षीय महिला जबकि 
फ्रैंड्स कॉलोनी ऊना से 55 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। 
हरोली उपमंडल के टाहलीवाल स्थित एक उद्योग का 30 वर्षीय युवक, पालकवाह से 32 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। क्षेत्रां से 42 वर्षीय व्यक्ति, नंगल खुर्द से 44 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा बसदेहड़ा में हुए सैंपल के दौरान एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। वहीं क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में हुए सैंपल के दौरान 43 वर्षीय महिला, दो वर्षीय बच्‍चा व 20 वर्ष की युवती संक्रमित पाई गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.