Move to Jagran APP

Coronavirus: निजामुद्दीन मरकज से लौटे आठ लोग किए कांगड़ा रेफर, आज लिए जा सकते हैं सैंपल

निजामुद्दीन मरकज से लौटे आठ लोगों को पालमपुर के तहत धीरा उपमंडल के चूल्ला गांव से क्वारंटाइन किया गया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sun, 05 Apr 2020 12:16 PM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2020 12:16 PM (IST)
Coronavirus: निजामुद्दीन मरकज से लौटे आठ लोग किए कांगड़ा रेफर, आज लिए जा सकते हैं सैंपल
Coronavirus: निजामुद्दीन मरकज से लौटे आठ लोग किए कांगड़ा रेफर, आज लिए जा सकते हैं सैंपल

धर्मशला, जेएनएन। निजामुद्दीन मरकज से लौटे आठ लोगों को पालमपुर के तहत धीरा उपमंडल के चूल्ला गांव से क्वारंटाइन किया गया है। डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा की अगुवाई में इन लोगों को पकड़कर कार्रवाई की गई। प्रशासन ने आठाें लोगों को कांगड़ा छेब स्थित आइसोलेशन केंद्र में रखा है। एसडीएम धीरा विकास जम्वाल का कहना है चूल्ला में एक समुदाय के आठ लोग ठहरे थे। इन्हें लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश था। स्थानीय लोगों के विरोध पर प्रशासन ने आठों को कांगड़ा भिजवा दिया है।

loksabha election banner

चूल्ला गांव में मुस्लिम समुदाय के आठ लोग थे। इनमें से तीन बिलासपुर, तीन हमीरपुर, दो उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के थे। बताया जा रहा है ये सभी 20 मार्च को चूल्ला पहुंचे थे और सभी निजामुद्दीन मरकज में हुए कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

झारखंड के 11 लोग किए क्वारंटाइन

प्रशासन निजामुद्दीन तब्लीगी जमात से लौटे लोगों की निगरानी व जांच कर रहा है। जिला कांगड़ा के टिप्परी स्थित मस्जिद में जमात के एक कार्यक्रम के लिए पिछले कुछ दिन पहले यहां पहुंचे झारखंड के 11 लोगों को होम क्वारंटाइन किया है। इन 11 लोगों में छह महिलाएं व पांच पुरुष शामिल हैं। इन्हें मस्जिद में ही बनाए गए अलग-अलग कमरों में रखा गया है। कोविड-19 की टीम भी चार दिन से यहां आकर होम क्वारंटाइन किए लोगों की जांच रही है। हालांकि अब 11 लोगों सहित मस्जिद में रह रहे अन्य 15 लोगों में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं।

टिप्परी में तब्लीगी जमात झारखंड का मरकज एवं केंद्र कार्यालय है, यहां जमात के सदस्यों के कार्यक्रम होते रहते हैं।19 मार्च को स्कूल बंद कर बच्चों को घर भेजा : इस मस्जिद के साथ एक वेलफेयर ट्रस्ट की तरफ से चलाए जा रहे स्कूल में बच्चों को उर्दू, अरबी, हंिदूी व इंग्लिश भाषा सिखाई जाती है। यहां पढ़ने वाले बच्चों को लॉकडाउन की स्थिति बनती देख 19 मार्च को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया था।एहतियात के लिए किया होम क्वारंटाइनकोविड-19 टीम के डॉ. आशुतोष ने बताया कि क्वारंटाइन में रखे गए लोगों की चार दिन से जांच चल रही है। इन सभी 11 लोगों में अब तक कोरोना का कोई भी लक्षण सामने नहीं आया है।

एहतियात के तौर पर इन्हें होम क्वारंटाइन पर रखा है।प्रशासन गंभीर, कर रहा सहयोगलोधवा पंचायत प्रधान तिमर राज के अनुसार मस्जिद में बाहरी राज्यों से लोगों के आए होने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस व प्रशासन को दी। प्रशासन 11 लोगों पर नजर रख रहा है। वह खुद भी इस पर अपनी नजर रखे हुए हैं ताकि वायरस संक्रमण को रोका जा सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.