88 फीसद हिमाचली फिर पूर्ण लॉकडाउन के पक्षधर, सरकार की 'मॉय गोव' एप पर 36 घंटे में आए सुझाव
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार लॉकडाउन के संबंध में जनता से सुझाव मांगे हैं।
शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार लॉकडाउन के संबंध में जनता से सुझाव मांगे हैं। 36 घंटे में दिए सुझावों में 88 फीसद लोग पूर्ण लॉकडाउन के पक्षधर हैं, जबकि 12 फीसद ने इन्कार किया है। इसके आलावा 70 फीसद हफ्ते में शनिवार व रविवार को लॉकडाउन लगाना चाहते हैं। 25 जुलाई को प्रदेश सरकार ने 'मॉय गोव' एप पर राज्य में पूर्ण लॉकडाउन और दो दिन का लॉकडाउन लगाने के बारे में सुझाव मांगे थे। हिमाचल के लोग अपना मत पहली अगस्त तक दे सकते हैं। इसके बाद सरकार सुझावों के आधार पर निर्णय लेगी।
सोमवार को हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी संघ ने भी राज्य में कुछ दिन के लिए लॉकडाउन लगाने की मांग की है। अब लोगों के विचार जानने के बाद सरकार पहली अगस्त को या इसके बाद फैसला ले सकती है।