कांगड़ा में 40 लोग कोरोना पॉजिटिव, लंज के 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, नगरोटा बगवां व पंचरुख्ाी में ज्यादा मामले
Kangra Corona Update हिमाचल प्रदेश में कोरेाना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला कांगड़ा में सुबह ही 40 नए मामले सामने आए हैं।
धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में कोरेाना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला कांगड़ा में सुबह ही 40 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा लंज के 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग को टांडा मेडिकल कॉलेज के सरी वार्ड में भर्ती करवाया गया था व वह गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत के बाद कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। जिला में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1699 हो गया है। जिला में सक्रिय मामले 753 हैं, जबकि 927 स्वस्थ हुए हैं। इसके अलावा 20 लोगों की मौत हो चुकी है।
गोपालपुर का 47 वर्षीय व्यक्ित, जयसिंहपुर के उंबर गांव का 40 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर के गघेटा का 18 साल का युवक, धीरा के रझूं की 20 वर्षीय युवती, पालमपुर के बनूई का 54 वर्षीय शख्स, जयसिंहपुर के डगरूही का 32 वर्षीय युवक, जयसिंहपुर के बडाला की 23 वर्षीय युवती, बडाला का 48 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।
इसके अलावा हरिपुर देहरा का 28 वर्षीय युवक, टांडा में उपचाराधीन 49 वर्षीय व्यक्ति, 52 साल का नेहरनपुखर निवासी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। देहरा के वार्ड तीन की 48 वर्षीय महिला, घेर निवासी 25 साल का युवक भी कोरोना की चपेट में आया है।
नगरोटा बगवां में 49, 40, 44, 42 52, 39, 48 वर्षीय व्यक्ति और 76 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ज्वालामुखी में 48 वर्षीय व्यक्ति, ज्वालामुखी में ही 26 और 34 साल के युवक भी संक्रमित पाए गए हैं। पपरोला का 45 वर्षीय शख्स, बैजनाथ के पंतेहड़ की 60 वर्षीय महिला, पंचरुखी में 32, 33, 47, 53 साल के पुरुषों सहित एक साल का बच्चा भी संक्रमित पाया गया है।
पपरोला में बुरली कोठी की 55 वर्षीय महिला और 28 साल का युवक संक्रमित पाए गए हैं। गोपालपुर में 29 और 50 साल के दो पुरुष, 25 साल का सेना का जवान, भवारना के बट्टू में 41 वर्षीय व्यक्ति और जैंद में 18 महीने का बच्चा भी कोरोना की चपेट में आया है। पाहड़ा में 27 साल की युवती, नूरपुर के भोजपुर में 71 वर्षीय बुजुर्ग और लंज का 75 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।