प्रदेश में बैंक कर्मचारियों को भी लगवाई जाए कोरोना वैक्सीन
पूरा विश्व जहां कोरोना महामारी के आंतक से जूझ रहा है। इसी तहत भारत में भी कोरोना महामारी का कहर दिन प्रतिदिन दोबारा बढ़ना शुरू हो गया है। कोरोना महामारी ने पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था को हिला दिया था और भारत में भी इसका गहरा असर रहा था।
ढलियारा, जेएनएन। पूरा विश्व जहां कोरोना महामारी के आंतक से जूझ रहा है। इसी तहत भारत में भी कोरोना महामारी का कहर दिन प्रतिदिन दोबारा बढ़ना शुरू हो गया है। जहां बीते वर्ष कॅरोना महामारी ने पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था को हिला दिया था और भारत में भी इसका गहरा असर रहा था। अब दोबारा कोरोना के बढ़ते मामलों से फिर लोगों को लॉकडाउन का खतरा सत्ता रहा है।
देश की केंद्र सरकार द्वारा चलाए वैक्सीन अभियान में भी लोग अब बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। जिस तरह सरकार द्वारा कोरोना काल में सबसे पहली पंक्ति में कार्य करने वाले विभाग के कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई गई। और धीरे-धीरे अब आम जनता को भी वैक्सीन लगाई जा रही है। सरकार द्वारा लोगों को हर तरीके से करोना से बचाने का पूर्ण प्रयास किया जा रहा है। लेकिन कोरोना काल में फ्रंट लाइन पर काम करने वाले बैंक कर्मचारियों को सरकार वैक्सीन लगाना क्यों भूल गई।
कोरोना काल में सभी बैंकों के कर्मचारियों ने अपना पूर्ण सहयोग दिया था ताकि देश की जनता को कोई परेशानी न हो। इस समय भी बैंक कर्मचारी पूरी सावधानी बरतते हुए लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया करवा रहे हैं। इस बारे ढलियारा के पूर्व पंचायत समिति सदस्य अविनाश सेठी ने सरकार से मांग की है कि बैंक कर्मचारियों को भी अन्य विभागों की तर्ज पर वैक्सीन लगाई जाए। क्योंकि बैंकों में लोगों की आवाजाही काफी रहती है। और यदि कोई बैंक कर्मचारी पॉजिटिव आता है। तो घातक हो सकता है। साथ ही उन्होंने ने जनता से अपील की है कि मास्क पहनें। हाथों को बार बार धोएं, ओर सामाजिक दूरी का बनाए रखें।