Move to Jagran APP

जिले में कोरोना से चार की मौत

जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। वही

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Apr 2021 09:40 PM (IST)Updated: Fri, 09 Apr 2021 09:40 PM (IST)
जिले में कोरोना से चार की मौत
जिले में कोरोना से चार की मौत

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। वहीं, कोरोना से मरने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को जिले में चार संक्रमित लोगों की मौत हुई और 165 पॉजिटिव हुए हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला में हर दिन पांच से छह विद्यार्थी पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। शुक्रवार को भी यहां छह विद्यार्थी पॉजिटिव पाए गए हैं।

prime article banner

कुंसल बैजनाथ की 82 वर्षीय वृद्धा उच्च रक्तचाप से पीड़ित थी। सात अप्रैल को पॉजिटिव होने पर उसे टांडा रेफर किया गया था। यहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। जिला ऊना के उपमंडल अम्ब के तहत जवाहर निवासी 80 वर्षीय वृद्ध को पॉजिटिव होने पर सात अप्रैल को टांडा लाया गया था। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। नौरा तहसील बैजनाथ की 65 वर्षीय वृद्धा संक्रमित होने के साथ कई बीमारियों से पीड़ित थी। उसे चार अप्रैल को सिविल अस्पताल बैजनाथ से टांडा रेफर किया गया था। शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे उसकी मौत हो गई। शाहपुर के बरनाला गांव का 75 वर्षीय व्यक्ति सात अप्रैल को पॉजिटिव हुआ था और टांडा में भर्ती था। शुक्रवार दोपहर सवा एक बजे मौत हो गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि चच्चियां नगरी, पालमपुर, पपरोला, सपरूल, देहरा, रक्कड़, संस्कृत विश्वविद्यालय पलाहर, जयसिंहपुर, सुनेहत, देहरा, बनखंडी, पाइसा, दाड़ी, जवाली, सकड़ी, दुनेरा, चंबा, जसवां परागपुर, रमेटी, पीएनबी धर्मशाला, बगली, धर्मशाला, शिव बिहार कॉलोनी कांगड़ा, गुरुद्वारा रोड धर्मशाला, नैहरनपुखर, जसवां, टांडा, खनियारा, नलेटी, चीलगाड़ी, सुधेड़, परागपुर, सिद्धपुर, चुदरेहड़, नड्डी स्कूल, नंदेहड़, डाडासीबा, मैक्लोडगंज, नूरपुर, हटवास, नागनी, कुहना, डरोह, भवारना, बैजनाथ, सरोत्री, ढलियारा, नटेहड़, घुरकड़ी, शाहपुर, बरवाला, नगरोटा सूरियां, खुंडियां, मंडी, फतेहपुर, रैहन, सिहुंता, दाड़नू, गमरू, भडियाड़ा, सरोह, जमानाबाद, नागनपट़ट, रामनगर धर्मशाला, करेरी, गंगथ, भलूं के लोग संक्रमित हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.