Move to Jagran APP

धर्मशाला में लगातार हार में सुधार के लिए कांग्रेस करेगी मंथन, पढ़ें पूरा मामला

Dharamshala Congress विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला में कांग्रेस के लिए सुखद जनादेश अभी तक नहीं आया है। पार्टी में एकजुटता की कमी भी हार का कारण रही है। इसी का परिणाम रहा कि उपचुनाव में करारी हार मिली और नगर निगम चुनाव में भी पार्टी का गढ़ उखड़ गया।

By Edited By: Published: Sat, 17 Apr 2021 06:00 AM (IST)Updated: Sat, 17 Apr 2021 10:59 AM (IST)
धर्मशाला में लगातार हार में सुधार के लिए कांग्रेस करेगी मंथन, पढ़ें पूरा मामला
विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला में कांग्रेस के लिए सुखद जनादेश अभी तक नहीं आया है।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला में कांग्रेस के लिए सुखद जनादेश अभी तक नहीं आया है। पार्टी में एकजुटता की कमी भी हार का कारण रही है। इसी का परिणाम रहा कि उपचुनाव में करारी हार मिली और नगर निगम चुनाव में भी पार्टी का गढ़ उखड़ गया। कांग्रेस ने जो आंकड़ा पहले निगम चुनाव में हासिल किया था उससे वह काफी दूर भी रही। नगर निगम में बहुमत मिलना तो दूर उपमहापौर चुनाव में भी पार्टी अपनी लाज नहीं बचा पाई। इसका ठीकरा ब्लॉक कांग्रेस के सिर फूटा। लगातार हार में सुधार के लिए कांग्रेस मंथन करेगी। भले ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को निलंबित करने का आदेश पार्टी हाईकमान ने जारी किया हो लेकिन कमेटी हार के कारणों का जवाब भी देगी।

loksabha election banner

धर्मशाला में वर्ष 2015 में हुए नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस बहुमत के साथ जीती थी। इस बार भी पार्टी को आस थी कि उसके पार्षद बाजी मारेंगे और नगर निगम पर फिर उसका कब्जा होगा। कहीं न कहीं कांग्रेस के बीच आपसी लड़ाई का भाजपा ने फायदा उठाया। अब कांग्रेस को यहां पर हार मिली है तो इसकी समीक्षा भी होगी। इससे पहले ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को निलंबित कर कांग्रेस ने यह भी संकेत दिया है कि जो अपने प्रत्याशी की जीत के लिए कार्य नहीं कर सकते हैं, उन्हें पद पर रहने का भी कोई अधिकार नहीं है।

पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा का कहना है धर्मशाला में कांग्रेस को नगर निगम चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस यहां पर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ी थी। क्या कमियां रही हैं, इसकी समीक्षा की जाएगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को निलंबित किया गया है। हार के कारणों पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जवाब देगी।

ब्‍लॉक कांग्रेस कमेटी अध्‍यक्ष विनीत धीमान का कहना है पूरी मेहनत के साथ काम किया है। पार्टी ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को निलंबित करने का जो फैसला लिया है वह सर्वमान्य है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगर निगम चुनाव को लेकर अपनी रिपोर्ट हाईकमान को भेजेगी।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय महाजन का कहना है नगर निगम धर्मशाला के चुनाव में कांग्रेस को हार मिली है। कांग्रेस इस पर मंथन भी करेगी। नगर निगम पालपमुर में कांग्रेस आगे रही है। अब पार्टी आगे की रणनीति के लिए एकजुटता के साथ आगे होगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धर्मशाला हार के कारणों का जवाब देगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.