Move to Jagran APP

सोलन और पालमपुर नगर निगम में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पार्टी कार्यालय में जश्‍न

Congress Celebrate Nagar Nigam Victory हिमाचल नगर निगम चुनाव में पालमपुर और सोलन में पूर्ण बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस में जश्‍न का माहौल है। पालमपुर और सोलन नगर निगम चुनाव में जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय राजीव गांधी भवन शिमला में जीत का जश्न मनाया।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Thu, 08 Apr 2021 12:44 PM (IST)Updated: Thu, 08 Apr 2021 12:44 PM (IST)
सोलन और पालमपुर नगर निगम में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पार्टी कार्यालय में जश्‍न
पालमपुर और सोलन में पूर्ण बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस में जश्‍न का माहौल है।

शिमला, जेएनएन। Congress Celebrate Nagar Nigam Victory, हिमाचल नगर निगम चुनाव में पालमपुर और सोलन में पूर्ण बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस में जश्‍न का माहौल है। पालमपुर और सोलन नगर निगम चुनाव में जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय राजीव गांधी भवन शिमला में जीत का जश्न मनाया। वीरवार को कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय राजीव भवन में एकजुट हुए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी भवन के बाहर पटाखे फोड़े। कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का कार्यकर्ताओं ने कंधों पर उठा फूलमालाएं पहनाकर स्‍वागत किया।

loksabha election banner

कांग्रेस शिमला शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कहा अभी तो यह शुरुआत है। जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। उन्होंने कहा जनता ने चुनाव में कांग्रेस का साथ दिया है। उन्होंने ऐलान किया कि अभी तो यह अंगड़ाई है, आगे बड़ी लड़ाई है।

कांग्रेस शिमला ग्रामीण अध्यक्ष यशवंत छाजटा ने कहा कि जीत का बिगुल बज चुका है। इस दौरान पार्टी कार्यालय राजीव भवन के बाहर जमकर नारेबाज़ी की गई। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष को कंधे पर उठाया और जीत का जश्न मनाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.