धर्मशाला में महापौर व उप-महापौर चुनावों में कांग्रेस भी देगी प्रत्याशी
धर्मशाला के दाड़ी कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस की मीटिंग ब्लॉक अध्यक्ष विनीत धीमान की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है कि 13 अप्रैल को होने वाले नगर निगम महापौर ओर उपमहापौर चुनाव में कांग्रेस पार्टी अपने प्रत्याशी खड़े करेगी।
धर्मशाला, जेएनएन। धर्मशाला के दाड़ी कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस की मीटिंग ब्लॉक अध्यक्ष विनीत धीमान की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है कि 13 अप्रैल को होने वाले नगर निगम महापौर ओर उपमहापौर चुनाव में कांग्रेस पार्टी अपने प्रत्याशी खड़े करेगी। हाल ही में संपन्न हुए निगम चुनावो में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है और सत्ता की चाबी निर्दलियों के हाथ में है। इसी को देखते हुए कांग्रेस ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। निगम चुनावों में भाजपा के 8, कांग्रेस के 5 ओर 4 निर्दलीय पार्षद विजय हुए हैं। 4 निर्दलीय पार्षदों में से 2 कांग्रेस विचारधारा से ही संबंधित है बल्कि 2 अन्य पर संशय बरकरार है।
कांग्रेस के दावा है कि जिस तरह भाजपा जोड़ तोड़ की राजनीति कर रही है वो स्वीकार्य नहीं है। भाजपा को जनता ने बहुमत नही देकर नकार दिया है ओर धर्मशाला में कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव और पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के नेतृत्व में एकजुट है। साथ ही ब्लॉक अध्यक्ष ने यह भी कहा है कि निगम की पहली मेयर रजनी व्यास अपने व्यक्तिगत काम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिली हैं और वो कांग्रेस की एक निष्ठावान कार्यकर्ता है, साथ ही ब्लॉक अध्यक्ष ने अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी भी दी है कि इस तरह की अफवाहों से कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने को कोशिश न करें।