Move to Jagran APP

भ्रम फैलाने के बजाये पालमपुर के विकास पर चर्चा करें कांग्रेस

भारतीय जनता पार्टी पर्यटन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनय शर्मा ने फर्जी वोट को लेकर कांग्रेस को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक के इशारे पर नगर निगम के वार्ड-2 में कांग्रेस नेता के एक कमरे में 46 वोट बने हैं।

By Vijay BhushanEdited By: Published: Sun, 14 Mar 2021 05:10 PM (IST)Updated: Sun, 14 Mar 2021 05:10 PM (IST)
भ्रम फैलाने के बजाये पालमपुर के विकास पर चर्चा करें कांग्रेस
भारतीय जनता पार्टी का प्रतीकात्मक फोटो। जागरण आर्काइव

पालमपुर, संवाद सहयोगी। भारतीय जनता पार्टी पर्यटन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनय शर्मा ने फर्जी वोट को लेकर कांग्रेस को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक के इशारे पर नगर निगम के वार्ड-2 में कांग्रेस नेता के एक कमरे में 46 वोट बने हैं। सुलह, बैजनाथ, जयङ्क्षसहपुर कांग्रेस सेवादल के नेताओं के वोट नगर निगम में बनाए गए हैं। कांग्रेस की चोरी पकड़े जाने पर ही विधायक आशीष बुटेल उल्टा चोर कोतवाल को डांटे, वाली बात कर रहे हैं।

loksabha election banner

उन्होंने कांग्रेस पर पालमपुर को बर्बाद करने का आरोप लगाते कहा कि चुनावों में पालमपुर के सौहार्दपूर्ण माहौल को बिगाडऩे का प्रयास हो रहा है। वास्तव में कांग्रेस पार्टी विकास की बहस से भागकर दहशत के दम पर वोटरों को डराने में जुटी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समर्थित नगर परिषद ने 76 लाख रुपये बिजली बिल नहीं भरा। चौपाटी, एसएसबी चौक तक स्ट्रीट लाइट बंद कर दी गईं और बाहरी इलाकों से हमेशा सौतेला व्यवहार किया है। शहर में शांता कुमार की ओर से लाखों रुपये देने के बाद नंदन पार्क बनने नहीं दिया। पार्किंग निर्माण रोके रखा। प्रदेश सरकार की ओर से जनता को दिए एक करोड़ के सम्मान की राशि को भी विकास में खर्च करने से परहेज किया।

उन्होंने कहा कि नगर परिषद में हुईं धांधलियों की जांच करवाई जाएगी। विनय शर्मा ने विधायक को भ्रम फैलाने की राजनीति से हटकर विकास के मामले में चुनाव की चुनौती दी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी और सभी 15 वार्डाें में विजय हासिल करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.