Move to Jagran APP

विधानसभा जा रहे कांग्रेस विधायक बर्फ में फंसे, पहली बार प्राकृतिक कारणों से देरी से शुरू हुई कार्यवाही

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही में भाग लेने के लिए आ रहे कांग्रेस के विधायक बर्फ के बीच फंस गए।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 11:16 AM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 03:47 PM (IST)
विधानसभा जा रहे कांग्रेस विधायक बर्फ में फंसे, पहली बार प्राकृतिक कारणों से देरी से शुरू हुई कार्यवाही
विधानसभा जा रहे कांग्रेस विधायक बर्फ में फंसे, पहली बार प्राकृतिक कारणों से देरी से शुरू हुई कार्यवाही

धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही में भाग लेने के लिए आ रहे कांग्रेस के विधायक बर्फ के बीच फंस गए। बर्फबारी के कारण कांग्रेस विधायक सतोवरी मैक्लोडगंज में फंस गए। इस कारण विधानसभा की कार्यवाही 11 बजे की बजाय 11:30 बजे शुरू करने का फैसला लिया गया। 11 बजे सत्‍ता पक्ष के आमूमन सभी विधायक पहुंच गए थे, लेकिन सदन से विपक्ष गायब था। इस पर संपर्क कर पता चला कि विधायक तो बर्फ के बीच फंस गए हैं।

loksabha election banner

दरअसल कांग्रेस विधायक मैक्‍लोडगंज के एक होटल में ठहरे हैं और यहां रात को बर्फ पड़ने से सड़कें बंद हो गईं। अब मार्ग की बहाली का कार्य किया गया। सुबह से प्रशासन व लोक निर्माण विभाग की टीम मार्ग से बर्फ हटाने में जुटी हुई थी। कड़ी मशक्‍कत के बाद जब सड़क से बर्फ हटाई गई तो विधायकों की गाडि़यां गुजर सकीं। रात को भी बर्फबारी के बीच विधायक पैदल होटल तक पहुंचे थे। सत्‍ता पक्ष के विधायक व मंत्री धर्मशाला शहर के आसपास के होटलों व विश्राम गृह में ठहरे हुए हैं। धर्मशाला शहर तक बर्फ नहीं पहुंची है इस कारण सत्‍ता पक्ष के सभी विधायक व मंत्री विधानसभा में तय समय पर पहुंच गए थे। सदन में  विधानसभा अध्‍यक्ष  डॉक्‍टर राजीव बिंदल ने कहा पहली बार प्राकृतिक कारणों से सदन की कार्यवाही में आधा घंटा विलंब हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.