Move to Jagran APP

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी के बाद आमने सामने आए विधायक और वन निगम उपाध्‍यक्ष

Social Media Dispute भाजपा जनजातीय मोर्चा के अध्यक्ष एवं वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह को वंशवाद के गमले से उगा नेता बताया।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Tue, 14 Jan 2020 04:23 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jan 2020 04:23 PM (IST)
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी के बाद आमने सामने आए विधायक और वन निगम उपाध्‍यक्ष
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी के बाद आमने सामने आए विधायक और वन निगम उपाध्‍यक्ष

शिमला, जेएनएन। भाजपा जनजातीय मोर्चा के अध्यक्ष एवं वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह को वंशवाद के गमले से उगा नेता बताया। इससे भी आगे बढ़ते हुए उन्होंने कहा विक्रमादित्य सिंह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की चाटुकारिता कर रहे हैं। हाल ही में राज्य में हुई भारी बर्फबारी को खुशहाली का प्रतीक बताते हुए सूरत नेगी ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियों को लेकर कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने जमकर कटाक्ष किया।

loksabha election banner

विक्रमादित्य ने सलाह दे डाली कि सीएम का गुणगान करने के बजाय जनता की समस्याओं का समाधान करें। नाराज भाजपा नेता सूरत नेगी ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह पर जमकर हमला बोला। उनका कहना था कि सात मिनट के वीडियो का भाव समझने के बजाए विक्रमादित्य हल्की बात कर रहे हैं। विक्रमादित्य सिंह को हिंदी भाषा सीखनी चाहिए, शायद अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में पड़े हैं तो उनको हिंदी समझ नहीं आती।

बर्फबारी होने का श्रेय कोई नहीं ले सकता है। सूरत नेगी ने विक्रमादित्य सिंह से सवाल किया कि उनको बताना चाहिए कि समाज के प्रति उनका योगदान क्या है। उनका कहना है कि विक्रमादित्य में बचपना है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आदर करने के बारे में बताने वाले विक्रमादित्य कौन होते हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि वह कांग्रेस विधायक हैं और किस हेसियत से मुख्यमंत्री की चाटुकारिता कर रहे हैं।

वीडियो से छेड़छाड़

पिछले दो दिन से कांग्रेसी नेता विक्रमादित्य सिंह द्वारा एक वीडियो वायरल किया गया है। जिसको तोड़ मरोड़ के पेश किया है। वह वीडियो वास्तव में सात मिनट का बना था, लेकिन उसे एक मिनट 35 सेकंड का काटकर सोशल मीडिया पर चलाया जा रहा है, जो उस वीडियो को लेकर टिप्पणी की है, वह आपत्तिजनक है और विक्रमादित्य को मूल विषय बदलने का कोई अधिकार नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.