Move to Jagran APP

महिलाओं पर अत्‍याचार के खिलाफ कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन, राठौर ने भाजपा पर साधा निशाना

Congress Leaders Protest हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने देश में महिलाओं विशेषकर दलित महिलाओं पर हो रहे जघन्य अपराधों के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय राजीव भवन से रैली निकाली और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाकी की।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 03:03 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 03:03 PM (IST)
महिलाओं पर अत्‍याचार के खिलाफ कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन, राठौर ने भाजपा पर साधा निशाना
हिमाचल कांग्रेस कमेटी ने देश में महिलाओं विशेषकर दलित महिलाओं पर हो रहे जघन्य अपराधों के विरोध में प्रदर्शन किया।

शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने देश में महिलाओं विशेषकर दलित महिलाओं पर हो रहे जघन्य अपराधों के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय राजीव भवन से रैली निकाली और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाकी की। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए देश में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार व जघन्य अपराधों पर चिंता व्यक्त की। उन्‍होंने कहा देश में कानून का कोई डर नहीं रहा है। उन्होंने हाथरस में बेटी के साथ हुए घोर अपराध पर उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए कहा उस दलित बेटी के साथ अपराध के साथ साथ बहुत बड़ा अन्याय भी हुआ है। कांग्रेस उस बेटी के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रही है।

loksabha election banner

उन्होंने आरोप लगाया की सरकार के संरक्षण में उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा विशेष कर दलित परिवार की बेटियों और महिलाओं के साथ अत्याचार व दुष्‍कर्म कर उनकी हत्याएं तक की जा रही है और सरकार दोषियों को कोई भी कानूनी सजा दिलवाने में पूरी तरह असफल साबित हो रही है। राठौर ने कोटखाई हत्याकांड की जांच पुनः करवाने की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।

राठौर ने केंद्र की मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि आज भाजपा राजनैतिक दल कम और कारपोरेट सेक्टर अधिक बन गया है। देश मे संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। उन्होंने भाजपा से पूछा कि वह बताए उन्होंने हिंदुओं के लिए क्या किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने राम के नाम पर अपनी रोटियां सेंकी। राठौर ने कहा आज जिस प्रकार से देश की सरकारी संपतियों को बेचा जा रहा है, वह दिन दूर नहीं होगा जब देश पर बड़े अौद्योगिक घरानों का ही कब्जा हो जाएगा। उन्होंने कहा आज देश मे अंबानी, अडानी और भाजपा की आय में बढ़ोतरी हो रही है, जबकि देश में आम लोग बढ़ती महंगाई से त्रस्त हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.