Move to Jagran APP

कांग्रेस भी अब चंबी में करवाएगी राहुल गांधी की रैली, क्यों शुभ मानते हैं इस मैदान को जानिए

congress leader Rahul gandhi Rally भाजपा के लिए शुभ रहा शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का चंबी का मैदान अब कांग्रेस के रण का भी गवाह बनेगा।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 02 Mar 2019 02:22 PM (IST)Updated: Sat, 02 Mar 2019 02:22 PM (IST)
कांग्रेस भी अब चंबी में करवाएगी राहुल गांधी की रैली, क्यों शुभ मानते हैं इस मैदान को जानिए
कांग्रेस भी अब चंबी में करवाएगी राहुल गांधी की रैली, क्यों शुभ मानते हैं इस मैदान को जानिए

दिनेश कटोच, धर्मशाला। लोकसभा चुनाव में त्रिदेव, तो विधानसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हुंकार के साथ जीत का रथ आगे बढ़ाने वाली भाजपा के लिए शुभ रहा शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का चंबी का मैदान अब कांग्रेस के रण का भी गवाह बनेगा। लोकसभा चुनाव में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के त्रिदेव सम्मेलन में वित्त मंत्री अरुण जेटली तो विधानसभा चुनाव में इसी संसदीय क्षेत्र के लोगों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोश भरा था तो एक बड़ी जीत भी पार्टी को दिलाई थी। भाजपा ने लोकसभा के बाद विधानसभा चुनाव में इसी मैदान से कांग्रेस के खिलाफ जंग छेड़ी थी तो जीत भी हासिल की। भाजपा की इस जीत का गवाह बने मैदान में अब कांग्रेस भी लोकसभा चुनाव की जंग की शुरुआत करने जा रही है। इस मैदान में कांग्रेस की इससे पूर्व कोई भी बड़ी रैली नहीं हुई है।

loksabha election banner

यहां हुई थी रैलियां

प्रदेश विधानसभ चुनावों के दौरान जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला कांगड़ा के रैहन, चंबी व पालमपुर में अपनी चुनावी जनसभाएं की थीं, तो राहुल गांधी जिला कांगड़ा के केवल नगरोटा बगवां में ही एकमात्र जनसभा कर पाए थे।

जिला में जनसभाओं के लिए मैदानों का भी अपना महत्व

जिला कांगड़ा में चुनावी जनसभाओं को लेकर मैदानों का भी अपना अलग-अलग महत्व है। धर्मशाला का पुलिस मैदान, कांगड़ा का नगर परिषद मैदान, शाहपुर का चंबी मैदान तो रैहन का मैदान प्रमुख रूप से चुनावी जनसभाओं के लिए प्रयोग में लाए जाते रहे हैं। लेकिन अब जीत के लिए चंबी का मैदान ही शुभ माना जा रहा है, जिसे भाजपा के नेता भी स्वीकारते हैं। इसीलिए तीसरी बार भाजपा ने इस मैदान से हुंकार भरी है तो अब कांग्रेस भी लोकसभा चुनाव को लेकर अपने भाग्य की आजमाइश इसी मैदान से करना चाहती है। राहुल गांधी इससे पूर्व धर्मशाला के पुलिस मैदान व नगरोटा बगवां के गांधी मैदान में चुनावी जनसभाएं कर चुके हैं, लेकिन दोनों की मर्तबा उनकी पार्टी को हार का मुंह ही देखना पड़ा है।

राहुल गांधी की जनसभा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हजारों की संख्या में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से कार्यकर्ता इस जनसभा में मौजूद रहेंगे। इस संसदीय क्षेत्र के साथ लगते अन्य क्षेत्रों से भी कार्यकर्ता आएंगे। -सुमन वर्मा, कांग्रेस संठनात्मक जिला अध्यक्ष कांगड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.