Move to Jagran APP

कांग्रेस का निशाना: उपचुनाव में भाजपा कार्यकर्ता ही लिखेंगे अपनी हार की इबारत, राजधानी पर भी घेरा

congress hit BJP भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को भी धोखा दिया है। त्रिदेव बूथ पालक आदि आदि नाम देकर कार्यकर्ताओं को ठगा गया हैं।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 03:26 PM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 03:26 PM (IST)
कांग्रेस का निशाना: उपचुनाव में भाजपा कार्यकर्ता ही लिखेंगे अपनी हार की इबारत, राजधानी पर भी घेरा
कांग्रेस का निशाना: उपचुनाव में भाजपा कार्यकर्ता ही लिखेंगे अपनी हार की इबारत, राजधानी पर भी घेरा

धर्मशाला, जेएनएन। भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को भी धोखा दिया है। त्रिदेव, बूथ पालक, आदि आदि नाम देकर कार्यकर्ताओं को ठगा गया हैं। आज सरकार में कोई भी काम न होने से भाजपा कार्यकर्ता ठगा सा महसूस कर रहा हैं। ये बात आज धर्मशाला उपचुनाव के कांग्रेस के मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता दीपक शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि जिन त्रिदेव सम्मेलनों के नाम पर भाजपा ने जीत हासिल की थी आज वही आम कार्यकर्ता खुद को बेइज्‍जत महसूस कर रहा है, क्योंकि अब इनकी कोई पूछ नहीं है। ये सब कार्यकर्ता अपनी अनदेखी से परेशान हो चुके हैं।

prime article banner

आम भाजपा कार्यकर्ता का कोई भी काम नहीं हो रहा है। ऐसी स्थिति में अब यही कार्यकर्ता भाजपा का सूपड़ा साफ करेेंगे और हार की इबारत लिखेंगे। दीपक शर्मा ने कहा जिस तरह से इन कार्यकर्ताओं को ठगा गया, आज वही कार्यकर्ता भाजपा के विरुद्ध मुखर हो चुका है और भाजपा को हराने के लिए बेताब है। भाजपा धर्मशाला-कांगड़ा विरोधी है। इसीलिए विकास के मामले ठप पड़े हैं। धर्मशाला को दूसरी राजधानी का दर्जा देने का भाजपा विरोध करती है। उन्होंने कहा प्रबुद्ध मतदाता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार हैं और दोनों उपचुनाव में हरा कर सबक सिखाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK