चुनाव आयोग 24 घंटे में करे सत्ती पर कार्रवाई, अन्यथा कांग्रेस उठाएगी यह कदम
Election commission ban on campaigning of satti सुक्खू की अगुवाई में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार से मिला।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 04:07 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 04:07 PM (IST)
शिमला, जेएनएन। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार से मिला। कांग्रेस ने देवेश कुमार के माध्यम से चुनाव आयोग के कमिश्नर सुनील अरोड़ा को ज्ञापन भेजकर 24 घंटे के भीतर सतपाल सत्ती के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। कांग्रेस नेता सुक्खू ने कहा तय समय में कार्रवाई न करने पर पार्टी कार्यकर्ता सत्ती के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंक देंगे। प्रदेशभर में सत्ती के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा व उनके कार्यक्रम में खलल डाला जाएगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत्ती पर आरोप है कि उन्होंने नालागढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। इसके बाद कांग्रेस उनका विरोध कर रही है। कांग्रेस अब मांग कर रही है कि सत्ती के चुनाव प्रचार करने पर रोक लगाई जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें