नगर पंचायत जवाली में नहीं बनी सहमति
संवाद सूत्र जवाली नगर पंचायत जवाली के नौ वार्डो में से सात पर कांग्रेस के पार्षद होने के बावज
संवाद सूत्र, जवाली : नगर पंचायत जवाली के नौ वार्डो में से सात पर कांग्रेस के पार्षद होने के बावजूद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए सहमति नहीं बन पाई। अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव में कम से कम सात पार्षदों का होना अनिवार्य था, लेकिन चुनाव प्रक्रिया के दौरान सिर्फ छह ही पार्षद रह गए। कांग्रेस के सात पार्षदों में से एक मीनू रवि कुमार ने वॉकआउट कर दिया।
एसडीएम जवाली कृष्ण कुमार शर्मा ने सात पार्षदों का चुनाव में होना अनिवार्य था। एक बार फिर से अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर सहमति न बनने से जवाली नगर पंचायत में भी गुटबाजी नजर आई है। इससे पहले नगर पंचायत जवाली के सभी को पार्षदों को एसडीएम कृष्ण कुमार शर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर तहसीलदार एवं सचिव नगर पंचायत जवाली सन्त राम नागर, जेई माणिक गुप्ता, पार्षद मीनू रवि कुमार, जगपाल जग्गू, पूजा देवी, सीमा, तिलक रपोतरा, पुष्पा चौधरी, राजिदर राजू, सुषमा व अजय विवेक पठानिया भी मौजूद रहे।