23 मई को पता चलेगा बलि का बकरा कौन बना : पवन काजल
Pawan Hit Bjp candidate and leaders कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल ने कहा 23 मई को पता चल जाएगा कि बलि का बकरा कौन बना है।
शाहपुर, जेएनएन। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल ने कहा चुनाव विकास और दो पार्टियों की विचारधारा पर होना चाहिए। काजल वीरवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बसनूर, अनसुई में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कहा जा रहा है कि बलि का बकरा बना दिया गया, लेकिन 23 मई को पता चल जाएगा कि बलि का बकरा कौन बना है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती द्वारा एक धार्मिक संगठन के अनुयायियों और संगत पर चुनाव के दौरान शराब और पैसा लेने की टिप्पणी से वह निजी तौर पर बहुत दुखी हैं। सत्ती की अशोभनीय टिपण्णी से भाजपा का असली चेहरा बेनकाब हुआ है। इस मौके पर कांग्रेस नेता केवल ङ्क्षसह पठानिया ने कहा शाहपुर का विकास कांग्रेस की देन है। पवन काजल युवा और जुझारू उम्मीदवार हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री होने के बावजूद स्कूली बच्चों को वर्दियां और लैपटॉप मुहैया करवाने में नाकाम रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस नेता देवव्रत शर्मा, सरिता सैनी, प्रेम बरसोला सहित अन्य उपस्थित रहे।