नगर निगम ने सीमेंट कंपनी के लिए भेजा साढ़े 13 टन प्लास्टिक
जागरण संवाददाता धर्मशाला धर्मशाला को स्मार्ट सिटी बनाने की मुहिम नगर निगम ने शुरू कर दी
जागरण संवाददाता, धर्मशाला : धर्मशाला को स्मार्ट सिटी बनाने की मुहिम नगर निगम ने शुरू कर दी है। धर्मशाला को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। नगर निगम ने विभिन्न स्थानों पर प्लास्टिक कलेक्शन सेंटर स्थापित किए हैं, जहां पर लोगों से 75 रुपये प्रतिकिलो सिगल यूज प्लास्टिक खरीद कर नगर निगम ने साढ़े 200 टन प्लास्टिक अब तक एकत्रित किया है। इसमें से साढ़े 13 टन प्लास्टिक अंबुजा सीमेंट कंपनी को भेजा गया है और शेष सात टन प्लास्टिक शीघ्र भेजा जाएगा।
शहर में जो प्लास्टिक रास्तों, सड़कों किनारे, नालों और नालियों में फेंका जाता था, उसके लिए नगर निगम ने कलेक्शन की पहल की। इसके चलते शहर में विभिन्न स्थानों पर प्लास्टिक कलेक्शन सेंटर स्थापित किए और लोगों से सिगल यूज प्लास्टिक को यहां-वहां फेंकने के बजाय उक्त सेंटर में 75 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बेचने बारे जागरूक किया। निगम की पहल पर लोगों ने सिगल यूज प्लास्टिक को बेचना शुरू किया।
---------------
अब तक नगर निगम साढ़े 13 टन प्लास्टिक सीमेंट कंपनी को भेज चुका है, जबकि सात टन प्लास्टिक अभी नगर निगम के पास पड़ा है। नगर निगम जितने में प्लास्टिक खरीद रही है, उसी दर पर सीमेंट कंपनी को बेच रही है।
-देवेंद्र जग्गी, महापौर, नगर निगम, धर्मशाला