Move to Jagran APP

पालमपुर में भाजपा अंतर्कलह जगजाहिर, बुटेल पर टिप्पणियां नहीं होंगी सहन

पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की आंतरिक कलह से लोगों का ध्यान बांटने के लिए स्थानीय लोकप्रिय कांग्रेस विधायक आशीष बुटेल पर की जा रही टिप्पणियों सहन नहीं होंगी। कांग्रेस पार्टी ने निंदा करते हुए भाजपा के बयान की आलोचना की है।

By Richa RanaEdited By: Published: Tue, 08 Jun 2021 04:00 PM (IST)Updated: Tue, 08 Jun 2021 04:00 PM (IST)
पालमपुर में भाजपा अंतर्कलह जगजाहिर, बुटेल पर टिप्पणियां नहीं होंगी सहन
कांग्रेस विधायक आशीष बुटेल पर की जा रही टिप्पणियों सहन नहीं होंगी।

धर्मशाला, जेएनएन। पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की आंतरिक कलह से लोगों का ध्यान बांटने के लिए स्थानीय लोकप्रिय कांग्रेस विधायक आशीष बुटेल पर की जा रही टिप्पणियों सहन नहीं होंगी। कांग्रेस पार्टी ने निंदा करते हुए भाजपा के बयान की आलोचना की है।

loksabha election banner

जिला कांग्रेस प्रवक्ता सपन सूद ने इस मुद्दे पर प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस विधायक आशीष बुटेल के नेतृत्व में विरोधी राजनीतिक दल भाजपा को नगर निगम चुनावों में मिली पटखनी से अभी तक भाजपाई उभर नहीं पाए हैं। उन्होंने कहा की पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के मिले अपार स्नेह व आशीर्वाद से विधायक बने आशीष बुटेल के राजनीतिक वर्चस्व के आगे बौने पड़ चुके भाजपाइयों में पनपी आपसी खींचतान से क्षेत्र की जनता का ध्यान हटाने के लिए अनगर्ल टिप्पणियों की जा रही है इसका कांग्रेस पार्टी मुंह तोड़ जवाब देना जानती है।

कांग्रेस जिला प्रवक्ता सपन सूद का कहना की भाजपा राज्यसभा सासंद व प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष में खींची राजनीतिक तलवारें जगजाहिर हैं। जिला कांग्रेस प्रवक्ता सपन सूद ने प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर को चेताते हुए कहा की चुने हुए कांग्रेस विधायक पर राजनीतिक टिप्णियां करने से पूर्व भाजपा नेताओं को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए।

सपन सूद ने कहा की पंचायत स्तर पर वार्ड पंच का चुनाव तक नहीं लड़ने की राजनितिक हिम्मत जुटाने वाले भाजपाई ओछी व झूठी टिप्णियों से अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने तक सीमित हैं। उन्होंने कहा की भाजपाई टिकट की लड़ाई में लगे हैं,जबकि कांग्रेस विधायक आशीष बुटेल अपना राजनीतिक दायित्व निभाते हुए कोरोना महामारी में क्षेत्र की लोगों की तन-मन-धन से सेवा कर रहे है। सूद ने कहा की विधायक आशीष बुटेल की राजनीतिक शालीनता व मृदुभाषा जगजाहिर है। पालमपुर विधानसभा के चहुंमुखी विकास में कांग्रेस पार्टी व बुटेल परिवार के राजनीतिक योगदान को कम नहीं आँका जा सकता।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता सपन सूद ने कहा की सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों का राजनीतिक उत्पीड़न करने वाली सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के नेताओं के झूठे आरोप लोगों के गले नहीं उतरेंगे। उन्होंने कहा की तथ्यहीन आरोपों से गस्त होकर कांग्रेस विधायक पर मनगढ़ंत टिप्णियां करने वाले भाजपा नेताओं द्वारा पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में की जा रही धांधलियों का कांग्रेस पार्टी अतिशीघ्र पर्दापाश करेगी। आरोप लगाया की राजनीतिक धौंस के चलते अपने चेहेते ठेकेदारों को बिना टेंडर पास किए सरकारी कार्यो के आबंटन करने का दबाव भाजपा नेताओं द्वारा अधिकरियों पर बनाया जा रहा है। तबादलों के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिसे सहन नहीं किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.