Move to Jagran APP

मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर चंडीगढ़ दौरे पर, चुनावी वर्ष में भाजपा व संघ पदाधिक‍ारियों की अहम बैठक में शामिल होंगे

CM jairam Thakur हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चंडीगढ़ रवाना होंगे। मुख्‍यमंत्री चंडीगढ़ में भाजपा व राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में शामिल होंगे। चुनावी वर्ष में यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 10:22 AM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 11:25 AM (IST)
मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर चंडीगढ़ दौरे पर, चुनावी वर्ष में भाजपा व संघ पदाधिक‍ारियों की अहम बैठक में शामिल होंगे
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चंडीगढ़ रवाना होंगे।

शिमला, राज्‍य ब्‍यूरो। CM jairam Thakur, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चंडीगढ़ रवाना होंगे। मुख्‍यमंत्री चंडीगढ़ में भाजपा व राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में शामिल होंगे। चुनावी वर्ष में यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यह त्रैमासिक बैठक है। हिमाचल प्रदेश में इसी वर्ष नवंबर या दिसंबर महीने में विधानसभा चुनाव प्रस्‍तावित हैं। ऐसे में यह बैठक महत्‍वपूर्ण मानी जा रही है। इस बैठक में हिमाचल भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्‍यप सहित पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्‍ना सहित अन्‍य पदाधिकारी भी भाग लेंगे। यह बैठक दोपहर बाद शुरू होगी। बताया जा रहा है बैठक में भाजपा के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष सौदान सिंह भी भाग ले सकते हैं।

loksabha election banner

मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के दिल्‍ली दौरे के बाद इस बैठक को अहम माना जा रहा है। शिमला से चंडीगढ़ के लिए रवाना होने से पहले मुख्‍यमंत्री ने मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। ऐसे में आज हाे रही बैठक में इस संबंध में जरूर गहनता से चर्चा होगी। पांच राज्‍यों के चुनाव के बाद इस संबंध में जरूर निर्णय हो सकता है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल मंत्रिमंडल में होगा फेरबदल, दिल्‍ली दौरे के बाद मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्‍पष्‍ट की स्थिति‍, पढ़ें खबर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.