Move to Jagran APP

मुख्‍यमंत्री बोले, फतेहपुर से फतह चाहिए फ‍िर जीत का जश्‍न भी यहीं मनाएंगे, क्षेत्र को दीं कई सौगात

CM Jairam Thakur फतेहपुर विधानसभा के दौरे के दौरान मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधा। सीएम ने कहा पचास साल सत्ता में रही कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में क्‍या किया है यह बताना चाहिए। भाजपा सरकार पर आरोप लगाने वाले कांग्रेस के लोग पहले अपने आप को देखें।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sat, 31 Jul 2021 02:05 PM (IST)Updated: Sat, 31 Jul 2021 02:53 PM (IST)
मुख्‍यमंत्री बोले, फतेहपुर से फतह चाहिए फ‍िर जीत का जश्‍न भी यहीं मनाएंगे, क्षेत्र को दीं कई सौगात
फतेहपुर दौरे के दौरान मंच पर मौजूद मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर, मंत्री व भाजपा नेता।

धर्मशाला, जेएनएन। CM Jairam Thakur, जिला कांगड़ा के फतेहपुर विधानसभा के दौरे के दौरान मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधा। सीएम ने कहा पचास साल सत्ता में रही कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में क्‍या किया है यह बताना चाहिए। भाजपा सरकार पर आरोप लगाने वाले कांग्रेस के लोग पहले अपने आप को देखें। मुख्यमंत्री ने कहा भाजपा ने हमेशा काम किया और यह इसी बात का परिणाम है कि लोग भाजपा के साथ हैं। 2022 में भी एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कोरोना काल में कुछ विकास भले ही रुका। लेकिन अब विकास को गति प्रदान की गई है, उन्होंने कहा कोरोना को लेकर कांग्रेस सवाल उठाती रही है पर अपने इतने वर्षों के कार्यकाल में वह कुछ भी नहीं कर पाई है।

loksabha election banner

मुख्‍यमंत्री ने फतेहपुर को कई सौगात दीं। सीएम ने रे में सब तहसील और रैहन कॉलेज को पीजी करने की घोषणा की। विभिन्न सड़कों के रखरखाव के लिए दो करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। सीएचसी रे में 24 घंटे सुविधा मिलेगी। बरोह स्कूल जमा दो होगा, नांगल पटवार सर्कल बनेगा, रविदास मंदिर के लिए 10 लाख, नगोह ओर कुडाल खड्ड का चैनलाइ‍जेशन होगा।

सीएम ने कहा फतेहपुर में विकास की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा पहले भी फतेहपुर में विकास की कोई कमी नहीं आने दी और आगे भी ऐसे ही विकास जारी रहेगा। उन्होनो ने कहा प्रदेश में लोग भाजपा के पक्ष में हैं, जो कि उन्होंने अपने हाल ही के दौरों के दौरान देखा है। आने वाले समय में प्रदेश में उपचुनाव भी होने जा रहे हैं, जिसे लेकर पूरी तैयारी है। उन्होंने कहा इस बार सरकार को फतेहपुर से फतेह चाहिए, ओर हम यहीं पर जीत का जश्न भी मनाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा सरकार की ओर से एक बार फिर से जनमंच की शुरुआत की जाएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस दौरान फतेहपुर में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किए। इसके बाद सीएम ने लाभार्थी सम्मलेन को संबोधित किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर, वन मंत्री राकेश पठानिया, सरवीण चौधरी सहित विधायक रीता धीमान, राजेश ठाकुर, कृपाल परमार मौजूद हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.