सीएम बोले, विपक्ष ने लांघ दी सारी सीमाएं, कांग्रेस विधायकों का दान किया वेतन वापस लौटाएंगे
CM Attack Opposition मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के विधायकों ने सारी सीमाएं लांघ दी है। वे लिखकर देंगे तो सरकार उनका दान हुआ वेतन भी वापस लौटा देगी।
शिमला, जेएनएन। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के विधायकों ने सारी सीमाएं लांघ दी है। वे लिखकर देंगे तो सरकार उनका दान हुआ वेतन भी वापस लौटा देगी। सरकार किसी का अहसान नहीं लेगी। इसे लेकर भी इतिहास बनाएंगे। दान किया हुआ पैसे का कभी जिक्र नहीं करते। उन्होंने इस मामले में वामपंथी विधायक ने मिसाल कायम की है। उन्होंने एक साल के वेतन के एडवांस में चैक दिए हैं। लेकिन कांग्रेस के विधायक बार- बार विधायक निधि बंद करने के बारे में सवाल पूछ रहे हैं। हम लोग चुने हुए प्रतिनिधि हैं। हमारा भी संकट के समय जनता के प्रति फर्ज बनता है। जब हम ऐसी बातें कहते हैं तभी जनता में हमारे प्रति गलत धारणा बनती है। मूल्यों की बातों पर अमल करना चाहिए। लेकिन दु:ख होता है कि कोई चुने हुए प्रतिनिधि इस हद तक भी जा सकते हैं।