Move to Jagran APP

मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने काजा में किया राष्‍ट्रीय महिला आइस हाकी प्रतियोगिता का आगाज, ये टीमें ले रहीं भाग

National Ice Hockey Competition 9वीं राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप 2022 का रविवार को धूमधाम से आगाज हो गया। 20 जनवरी तक चलने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधिवत शुभारंभ किया।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 11:56 AM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 12:17 PM (IST)
मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने काजा में किया राष्‍ट्रीय महिला आइस हाकी प्रतियोगिता का आगाज, ये टीमें ले रहीं भाग
9वीं राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप 2022 का रविवार को धूमधाम से आगाज हो गया।

मनाली, जागरण संवाददाता। National Ice Hockey Competition, 9वीं राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप 2022 का रविवार को धूमधाम से आगाज हो गया। 20 जनवरी तक चलने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधिवत शुभारंभ किया। खिली धूप के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चौपर से काजा हेलीपैड पहुंचे। केबिनट मंत्री डाक्‍टर रामलाल मार्कंडेय ने काजा पहुंचने पर मुख्यमंत्री का पारंपरिक स्वागत किया। काजा हेलीपैड से न्यू काजा आइस हाकी मैदान तक सीएम का स्वागत किया गया। इस दौरान काजा वाद्य यंत्रों की धुन से गूंज उठा।

loksabha election banner

राष्ट्रीय महिला आइस हाकी चैंपियनशिप 2022 में हिस्सा लेने वाली टीमों में हिमाचल प्रदेश, तेलगांना, चंडीगढ़, दिल्ली, आईटीबीपी लद्दाख और लद्दाख की टीमें शामिल हैं। लाहुल स्पीति के काजा में पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए जा रहे हैं। इसमें डांस ऑन आइस हॉकी, काजा स्‍कूल की छात्राओं द्वारा लोक नृत्य प्रस्‍तुत किया गया। इस दौरान एक आइस हॉकी मैच पुरुष और महिला टीमों के बीच भी खेला जाएगा। आर्मी बैंड की ओर से विशेष प्रस्तुति दी गई।

एडीएम मोहन दत्‍त शर्मा ने बताया कि 25 दिसंबर 2021 से शुरू हुआ नेशनल आइस हॉकी डिव्लेपमेंट कैंप का समापन 15 जनवरी को हुआ है। इस कैंप में कुल 80 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। स्पीति जैसे क्षेत्र में आईस हॉकी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता होना भविष्य के लिए काफी कारगर साबित होगा। प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार खेलों को स्पीति में बढ़ाया जा रहा है।

कार्यक्रम में आइस हाकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव हरजिंद्र जींदी, आइस हाकी ऐसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष अभय डोगरा, महासचिव रजत मल्होत्रा, सभी विभागाध्यक्ष टीएसी सदस्य राजेंद्र बौद्ध, लोबजंग, पालजोर बोद्ध, बीडीसी चैयरमैन डोलकर डोल्मा, बीडीसी वायस चैयरमैन टाकपा तन्योत, सभी 13 पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, बीडीसी सदस्य और नंबरदार मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.