Move to Jagran APP

चिंतपूर्णी के विधायक ने कांग्रेस नेताओं पर जालसाजी कर भाजपा कार्यकर्ताओं को तोड़ने का आरोप लगाया

Chintpurni MLA चिंतपूर्णी के विधायक बलवीर सिंह चौधरी ने ब्लॉक कांग्रेस पर जालसाजी कर भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में शामिल करने का आरोप लगाया है। चिंतपूर्णी में कांग्रेस की हालत इतनी पतली हो गई है कि उन्हें अब अपने साथ चलने के लिए कार्यकर्ता भी नहीं मिल रहे हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Mon, 15 Feb 2021 01:34 PM (IST)Updated: Mon, 15 Feb 2021 01:34 PM (IST)
चिंतपूर्णी के विधायक ने कांग्रेस नेताओं पर जालसाजी कर भाजपा कार्यकर्ताओं को तोड़ने का आरोप लगाया
चिंतपूर्णी के विधायक बलवीर सिंह चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ।

अम्ब, जेएनएन। चिंतपूर्णी के विधायक बलवीर सिंह चौधरी ने ब्लॉक कांग्रेस पर जालसाजी कर भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में शामिल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसा कि विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के कारण चिंतपूर्णी में कांग्रेस की हालत इतनी पतली हो गई है कि उन्हें अब अपने साथ चलने के लिए कार्यकर्ता भी नहीं मिल रहे हैं। इसी बात से खसियाए कांग्रेस नेता अब अनैतिक तरीके अपनाकर भाजपा के सक्रिय और कर्मठ पदाधिकारियों को अपनी पार्टी में शामिल करवाने जैसे झूठे सिफे छोड़ रहे हैं।

loksabha election banner

विधायक बलवीर सिंह चौधरी आज यहां अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा पिछले दिनों चिंतपूर्णी के पूर्व विधायक कुलदीप कुमार ने सूरी में आयोजित एक कार्यक्रम में पलोह गांव के भाजपा के सक्रिय पदाधिकारी हरदेव सिंह को कांग्रेस में शामिल होने का झूठा दावा कर दिया था, जो सरासर बेबुनियाद और तथ्यों से परे है। उन्होंने कहा हरदेव सिंह ने भाजपा और खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर पूरा भरोसा जताते हुए इस बात का खंडन किया है और उन्होंने कहा है कि उनका कांग्रेस के साथ कोई लेना देना नहीं है।

बलवीर ने कहा पूर्व विधायक कुलदीप कुमार को यह पता होना चाहिए कि हरदेव सिंह न सिर्फ भाजपा पार्टी के सच्चे सिपाही हैं, बल्कि वो भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भी हैं। इसलिए पूर्व विधायक को चिंतपूर्णी में अपनी और कांग्रेस की जमीन पक्की करने के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं पर डोरे डालने की जरूरत नहीं हैं बल्कि उन्हें अपनी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर यह चिंतन करने की जरुरत है कि चिंतपूर्णी में कांग्रेस की ऐसी दुर्दशा होने के क्या कारण रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.