मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पहुंचे कुल्लू
प्रदेश मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर कुल्लू जिला के प्रवास को लेकर मनाली पहुंच गए हैं। वह प्रात शिमला से मनाली स्थित सासे हैलीपैड पहुंचे। उसके बाद उनका काफिला दशाल गांव की ओर बढ़ा। जहां भूत पूर्व विधायक चंद्रसेन ठाकुर के निधन पर उनके परिजनों को सांत्वना दी।
कुल्लू, जेएनएन। प्रदेश मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर कुल्लू जिला के प्रवास को लेकर मनाली पहुंच गए हैं। वह प्रात शिमला से मनाली स्थित सासे हैलीपैड पहुंचे। उसके बाद उनका काफिला दशाल गांव की ओर बढ़ा।
जहां भूत पूर्व विधायक चंद्रसेन ठाकुर के निधन पर उनके परिजनों को सांत्वना दी। दशाल के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कुल्लू की ओर रवाना होंगे जहां जिला मुख्यालय कुल्लू में पूर्व सांसद महेश्वर सिंह के घर पहुंचे। यहां पूर्व सांसद महेश्वर सिंह की माता इनादेवेश्वरी के निधन पर उन्हें भी ढंढस बंधाया। यहां पर उन्होंने परिजनों से बातचीत की और उनको हौंसला दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कुल्लू के परिधि गृह में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।