मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कल से कांगड़ा जिला के चार दिवसीय प्रवास पर, जानिए पूरा कार्यक्रम
CM Kangra Tour कोरोना के साथ जीने की विवशता को देखते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का चार दिवसीय कांगड़ा दौरा तय हो गया है।
शिमला, जेएनएन। कोरोना के साथ जीने की विवशता को देखते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का चार दिवसीय कांगड़ा दौरा तय हो गया है। वीरवार को सुबह साढ़े 11 बजे अनाडेल हेलीपैड से गगल हवाई अडडा के लिए हेलिकाप्टर उड़ान भरेगा। प्रदेश के निचले क्षेत्रों में विकास को धार देने के लिए मुख्यमंत्री का दौरा अहम माना जा रहा है। धर्मशाला पहुंचने के बाद धर्मशाला मिनी सचिवालय में मुख्यमंत्री की घोषणाओं और कई तरह के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे। पिछले चार महीनों के दौरान हुए विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं प्रधान निजी सचिव डॉ. आरएन बत्ता की ओर से जारी दो दिवसीय दौरे की जानकारी दी गई है। सात अगस्त को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास एवं वस्त्र के साथ छठे राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर कुल्लू कथकरघा गांव को लेकर प्रेजेंटेशन दी जाएगी। प्रदेश में हथकरघा की स्थिति को लेकर केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया जाएगा।
जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न विकास योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। सड़क मार्ग से बैजनाथ से पालमपुर जाएंगे और वहीं पर रात्रि विश्राम होगा। कांगड़ा जिला के चार दिवसीय दौरे के अंतिम दिन मंछेड़ा पुल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सुलह विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न योजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
प्रस्तावित सभी कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वापस शिमला लौटेंगे। इससे पहले भी मुख्यमंत्री का कांगड़ा दौरा प्रस्तावित हुआ था। लेकिन कोरोना वायरस को देखते हुए निरस्त करना पड़ा था। लेकिन कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने विकास कार्यों को गति देने के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी विभागों में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा लगातार हो रही है। ऐसा माना जा रहा है कि पूरे एहतियात के साथ मुख्यमंत्री का प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी दौरा प्रस्तावित होगा।
खराब मौसम के कारण नहीं उड़ा हेलिकाॅप्टर
बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का मंडी के बालीचौकी जाने का कार्यक्रम था। लेकिन खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर की उड़ान नहीं हो सकी। परिणामस्वरूप बालीचौकी का एक दिवसीय दौरा रद करना पड़ा।