मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस तरह मनाई होली, देखें तस्वीरों में
Chief minister celebrate holli हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को शिमला में होली का पर्व मनाया।
धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को शिमला में होली का पर्व मनाया। इस दौरान उनकी पत्नी सहित अन्य परिजनों ने उन्हें रंग लगाया। इस मौके पर कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मार्कंडेय भी मौजूद रहे। न्यूरो सर्जन एवं आइजीएमसी शिमला के एमएस डॉ. जनक राज ने भी मुख्यमंत्री को रंग लगाया। सीएम कार्यालय का स्टाफ भी मौजूद रहा।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वीरवार को अपने आवास पर होली मनाने के बाद परिजनों और समर्थकों के साथ नाटी डालते हुए।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वीरवार को शिमला में अपने आवास पर होली का पर्व मनाते हुए। कर्मचारी वर्ग उन्हें रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हुए।
शिमला स्थित आवास पर वीरवार को होली के पर्व पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को रंग लगातीं उनकी पत्नी डॉ: साधना ठाकुर।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को रंग लगाते लाहुल-स्पीति के विधायक एवं कृषि मंत्री डॉ: रामलाल मार्कंडेय। दायें सीएम की पत्नी डॉ: साधना ठाकुर खड़ी हैं।