Move to Jagran APP

प्रतिभा ने सराज से चेतराम ठाकुर को घोषित किया कांग्रेस प्रत्याशी

प्रतिभा सिंह अपने प्रवास के दौरान कई हलकों में पार्टी कार्यकर्ताओं व लोगों की नब्ज टटोल गईं। बाखली में एक बैठक के दौरान प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस महासचिव चेतराम ठाकुर को 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का भावी उम्मीदवार घोषित कर दिया।

By Richa RanaEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 10:27 AM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 10:27 AM (IST)
प्रतिभा ने सराज से चेतराम ठाकुर को घोषित किया कांग्रेस प्रत्याशी
चेतराम ठाकुर को 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का भावी उम्मीदवार घोषित किया गया है।

मंडी, जागरण संवाददाता। मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह अपने प्रवास के दौरान आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कई हलकों में पार्टी कार्यकर्ताओं व लोगों की नब्ज टटोल गई। सराज हलके के बगलामुखी मंदिर बाखली में एक बैठक के दौरान प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस महासचिव चेतराम ठाकुर को 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का भावी उम्मीदवार घोषित कर दिया। वह पूर्व में भी सराज से प्रत्याशी रहे हैं। प्रतिभा सिंह 25 जनवरी को अपने सराज के प्रवास पर थी। उसी दिन देर शाम चेतराम समर्थकों ने एक कार्यक्रम रखा था। बैठक में प्रतिभा सिंह ने सुखराम परिवार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा को हाईकमान ने बिना चर्चा से आनन फानन में टिकट दिया था।

loksabha election banner

 (आश्रय) राजनीति में सक्रिय नहीं था। उसको कार्यकर्ताओं ने ही नहीं बल्कि जनता ने भी नकारा और करीब सवा चार लाख मतों से हार का मुंह देखना पड़ा। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ना चाहती थी, लेकिन कार्यकर्ताओं का मान रखते हुए इस बार उपचुनाव लड़ा। सवा चार लाख की बढ़त कवर करने के अलावा आठ हजार मत अधिक लिए। यह चुनाव माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने जैसेे था। बकौल प्रतिभा सिंह उनके पति स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का सपना था कि चेतराम ठाकुर सराज हलके के विधायक होने चाहिए।

वीरभद्र सिंह के सपनें को 2022 में साकार किया जाएगा। प्रतिभा सिंह के सदर हलके में आयोजित कार्यक्रमों में कांग्रेस महासचिव आश्रय शर्मा गायब रहे। कौल की बेटी चंपा ठाकुर ने कार्यक्रमों में भीड़ जुटा अपना दमखम दिखा। प्रतिभा सिंह उनके नाम की पैरवी कर गई। 2017 के चुनाव में सदर हलके से चंपा ठाकुर कांग्रेस उम्मीदवार थी। प्रतिभा सिंह के बयान का वीडियो भी वायरल हो रहा है। उनके बयान के बाद कांग्रेस में हड़कंप मचा है।

चेतराम को मिले समर्थन और सुखराम परिवार पर निशाना साधने के कई मायने निकाले जा रहे हैं। कांग्रेस का विरोधी धड़ा प्रतिभा के इस बयान को लेकर मुखर हो गया है। टिकट के दावेदारों के चेहरे लटक गए हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि जिस प्रकार से 2017 के चुनाव में प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री धूमल को हराया गया ठीक उसी प्रकार जयराम ठाकुर को भी 2022 में कांग्रेस हराएगी।

आश्रय शर्मा ने कहा सही समयपर दूंगा जबाब

कांग्रेस महासचिव आश्रय शर्मा ने कहा कि कोरोना से लड़ाई लड़ रहा हूं,जल्‍द स्‍वस्‍थ होकर आपके बीच लौटूंगा। 2019 के  चुनाव मैदान से  तो बड़े बड़े दिग्‍गज भाग गए थे, बोलने को तो बहुतकुछ है लेकिन समय आएगा तो वो जरूर मुंहतोड़ जबाब देंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.