Move to Jagran APP

यातायात व्यवस्था में प्रशासन की मनमानी से व्यापारी नाराज

संवाद सहयोगी पालमपुर स्थानीय बाजार में यातायात व्यवस्था में प्रशासन की मनमानी के विरोध में व्

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 10:03 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 10:03 PM (IST)
यातायात व्यवस्था में प्रशासन की मनमानी से व्यापारी नाराज
यातायात व्यवस्था में प्रशासन की मनमानी से व्यापारी नाराज

संवाद सहयोगी, पालमपुर : स्थानीय बाजार में यातायात व्यवस्था में प्रशासन की मनमानी के विरोध में व्यापारियों ने अपने व्यापारिक संस्थान शनिवार को 11 बजे तक बंद रखे। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों में एसडीएम धर्मेश रामोत्रा व डीएसपी अमित शर्मा के साथ डीडीए हॉल में बैठक हुई, जिसमें व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सूद व संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव सोनी के नेतृत्व में भाग लेकर वर्तमान यातायात व्यवस्था पर विरोध जताया। व्यापारियों ने तर्क दिया कि कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन में बाजार से वाहनों की आवाजाही बंद करने से दुकानदारों को आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है। इसे किराने, हार्डवेयर, वर्तन व राशन की दुकानों में ग्राहकों की कमी आई है। शहर में पार्किग व्यवस्था के अभाव में यह समस्या और बढ़ गई है। हालांकि व्यापार मंडल ने प्रशासन से सिविल अस्पताल से सुभाष चौक तक वाहनों की आवाजाही बहाल करने, पुराना बस अड्डा परिसर को ग्राहकों के लिए निशुल्क पार्किग बनाने, एलआइसी कार्यालय से वाहनों की आवाजाही नीचे से ऊपर किए जाने, बड़े डिपार्टमेंटल स्टोर में भी सप्ताह में एक दिन अवकाश रखने सहित बाजार में स्थापित सीसीटीवी कैमरे की मरम्मत करने की मांग उठाई थी। इन सभी बिदुओं पर चर्चा के बाद प्रशासन ने लॉकडाउन से पहले की स्थिति बहाल करने का निर्णय लिया है। लॉकडाउन के चलते शारीरिक दूरी को लेकर बाजार में वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित की गई थी। अब अनलॉक शुरू होने पर भी प्रशासन इस मार्ग को कुछ समय के लिए ग्राहकों की सुविधा में वाहन रहित घोषित करने जा रहा था। वहीं सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर यातायात व्यवस्था में नजर रखी जानी थी, लेकिन व्यापारियों के विरोध स्वरूप इस प्रस्तावना को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

loksabha election banner

-धर्मेश रामोत्रा, एसडीएम पालमपुर। लॉकडाउन से पहले की व्यवस्था बहाल कर दी गई है। एक तरफा यातायात व्यवस्था जारी रहेगी। बाजार में वाहनों की भीड़ नियंत्रित करने में पुलिस की नजर रहेगी, लेकिन नियमों की अवहेलना होने पर प्रशासन इसे फिर बंद कर सकता है।

-डॉ. अमित शर्मा, डीएसपी पालमपुर। अब क्या होगी यातायात व्यवस्था

पालमपुर बाजार में वाहनों की आवाजाही को इजाजत दी गई है। बैजनाथ से आने वाले वाहन बाईपास थ्रू ब्रिज से होकर सिविल अस्पताल होकर सुभाष चौक व पुराना बस अड्डा तक आ सकते हैं। इसके साथ नया बस अड्डा से धर्मशाला बाईपास होकर व नगरी की ओर से आने वाले वाहन सुभाष चौक से एसडीएम कार्यालय के समक्ष से होकर पुराना बस अड्डा में एंट्री कर सकते है या बाइपास थ्रू ब्रिज होकर नया बस अड्डा में जा सकते हैं। पुराना बस अड्डा से बाजार होकर कोई भी वाहन अस्पताल की ओर नहीं जाएगा। वहीं नया बस अड्डा से भी बाजार में एंट्री बंद रहेगी। एलआइसी कार्यालय होकर भी वाहन धर्मशाला बाईपास मार्ग में शामिल हो सकते हैं। यह व्यवस्था चौपहिया व दोपहिया वाहनों सहित व्यवसायिक वाहनों के लिए भी लागू रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.