दस माह बाद धर्मशाला से चंडीगढ़ रूट पर दौड़ी वोल्वो बस, हिमाचल सरकार ने की लग्जरी बस सेवा बहाल
chandigarh Dharamshala Bus Service हिमाचल पथ परिवहन निगम के धर्मशाला डिपो प्रबंधन ने वोल्वो बस धर्मशाला से चंडीगढ़ चलाने का फैसला लिया है। 39 सीटर वोल्वो बस धर्मशाला-चंडीगढ़ रूट पर सुबह 1140 पर दौड़ी। पर्यटन कारोबारी भी लंबे समय से बस सेवा बहाल करने की मांग कर रहे थे।
धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल पथ परिवहन निगम के धर्मशाला डिपो प्रबंधन ने वोल्वो बस धर्मशाला से चंडीगढ़ चलाने का फैसला लिया है। 39 सीटर वोल्वो बस धर्मशाला-चंडीगढ़ रूट पर सुबह 11:40 पर दौड़ी। वोल्वो बस चलाने की मांग यात्रियों की ओर से की जा रही थी, जिसे अब एचआरटीसी ने स्वीकार करते हुए बस चलाने का निर्णय लिया है। पर्यटन कारोबारी भी लंबे समय से बस सेवा बहाल करने की मांग कर रहे थे। लेकिन बस में धर्मशाला से कोई भी सवारी नहीं थी। यहां तक कि कांगड़ा बस स्टैंड में भी कोई सवारी नहीं मिली। हालांकि माना जा रा है पहला दिन होने के कारण ऐसा हुआ है।
यहां बता दें कि कोरोना वायरस के चलते लगे देशव्यापी लॉकडाउन के कारण वोल्वो बस सेवा बंद थी। हालांकि प्रदेश में अनलॉक वन के साथ पहली जून को परिवहन सेवाएं शुरू कर दी गई थी, लेकिन वोल्वो बसों के पहिये इसके बावजूद थमे रहे। वहीं बुधवार को परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर की घोषणा के साथ ही निगम ने वोल्वो बसें शुरू करने की दिशा में अपने कदमों को आगे बढ़ाया है। उधर हिमाचल पथ परिवहन निगम धर्मशाला के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया सुबह 11:40 बजे पहली बार बस धर्मशाला चंडीगढ़ रोड पर दौड़ी।