Move to Jagran APP

चंबा की मानवी ने जीता मिस इंडिया कांटिनेंट-2021 का खिताब

चंबा की बेटी डा. मानवी अरोड़ा ने मिस इंडिया कांटिनेंट 2021 का खिताब जीतकर प्रदेश व जिला का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता का फिनाले नई दिल्ली के करोलबाग में अमन गांधी फिल्म प्रोडक्शन द्वारा 22 जनवरी को करवाया गया था।

By Edited By: Published: Tue, 02 Feb 2021 09:16 AM (IST)Updated: Tue, 02 Feb 2021 09:46 AM (IST)
चंबा की मानवी ने जीता मिस इंडिया कांटिनेंट-2021 का खिताब
डा. मानवी अरोड़ा ने मिस इंडिया कांटिनेंट 2021 का खिताब जीतकर प्रदेश व जिला का नाम रोशन किया है।

अजय भारद्वाज, सुरंगानी। चंबा की बेटी डा. मानवी अरोड़ा ने मिस इंडिया कांटिनेंट 2021 का खिताब जीतकर प्रदेश व जिला का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता का फिनाले नई दिल्ली के करोलबाग में अमन गांधी फिल्म प्रोडक्शन द्वारा 22 जनवरी को करवाया गया था। डा. मानवी के मिस इंडिया कांटिनेंट का खिताब जीतने के बाद जिला चंबा के लोगों में खुशी की लहर है। जिला चंबा के सुरंगानी में दर्शन अरोड़ा के घर जन्मी मानवी अरोड़ा ने यह उपलब्धि महज 27 वर्ष की आयु में हासिल की है। मानवी के पिता दर्शन अरोड़ा सेवानिवृत्त दंत चिकित्सक हैं। जबकि माता अनीता अरोड़ा बीएसपीएस स्कूल सुरंगानी में अध्यापिका हैं।

loksabha election banner

मानवी की प्राथमिक से लेकर 12वीं कक्षा की पढ़ाई भी बीएसपीएस स्कूल सुरंगानी से ही पूरी हुई है। इसके बाद वह डेंटल सर्जन बनीं। डा. मानवी वर्ष, 2018 में मिस चंबा का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। मानवी ने मिस इंडिया कांटिनेंट का खिताब जीतकर युवतियों के लिए एक मिशाल कायम की है। मानवी का कहना है कि चंबा व हिमाचल प्रदेश के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए युवतियों व युवकों को आगे आना चाहिए।

ऐसे कई उदाहरण भी हैं, जिनमें हिमाचल के युवाओं द्वारा प्रदेश व अपने-अपने जिले का नाम रोशन किया गया है। मानवी की पिता दर्शन अरोड़ा व माता अनीता अरोड़ा ने कहा कि उन्हें मानवी पर पूरा भरोसा है। मानवी जो एक बार ठान लेती हैं, उसे वह पूरा करके ही दम लेती हैं। मानवी अरोड़ा ने कहा कि उनके जीवन की प्राथमिकता यह है कि वह बेहतर दंत चिकित्सा सेवा लोगों को दें। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में उन्हें फिल्मों में काम करने के लिए ऑफर दिया जाता है तो वह इस बारे में सोचेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.