Move to Jagran APP

लोहरली चुरूडू खड्ड में पार्षद चैतन्य शर्मा की युवा शक्ति पराक्रम टीम ने बनाया अस्थाई पुल

लोहरली चुरूडू के लिए रोजाना ही हज़ारों लोग इस खड्ड में से हो कर जाते है। इस खड्ड पर पुल न होने से लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में तो 25-30 किलोमीटर घूम कर जाना पड़ता है।

By Richa RanaEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 02:07 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 02:07 PM (IST)
लोहरली चुरूडू खड्ड में पार्षद चैतन्य शर्मा की युवा शक्ति पराक्रम टीम ने बनाया अस्थाई पुल
युवा शक्ति पराक्रम टीम ने लोगों की मदद से अस्थाई पुल का निर्माण कर दिया है।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। लोहरली चुरूडू के लिए रोजाना ही हज़ारों लोग इस खड्ड में से हो कर जाते है। इस खड्ड पर पुल न होने से लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में तो 25-30 किलोमीटर घूम कर जाना पड़ता है। इस खड्ड पर स्थानीय लोगों ने मिल कर एक अस्थायी पुली का निर्माण किया था। जिससे लोगों को काफी राहत मिली थी। खासकर स्कूटर ओर मोटरसाइकिल पर जाने वालों को। मगर पिछले दिनों हुई बारिश से वो अस्थाई पुली टूट गई ओर लोंगो के लिए फिर मुसीबत खड़ी हो गई।

loksabha election banner

इतनी ठंड में लोगों को ठंडे पानी में से हो कर गुजरना पड़ता था। सबसे ज्यादा मुश्किल उन लोगों को होती है जो बच्चों और औरतों के साथ इस रास्ते से जाते है। औरतों को छोटे छोटे बच्चों को उठा कर इस खड्ड में से ठंडे पानी में से होकर गुजरना कितना मुश्किल है। एक बार तो लोगों ने मिलकर अस्थाई पुली का निर्माण कर दिया था मगर अब कोई आगे नही आ रहा था। तब स्थानीय लोगों ने इस अस्थाई पुली के लिए भंजाल वार्ड के जिला पार्षद चैतन्य शर्मा को बताई तो उन्होंने तुरंत अपनी युवा शक्ति पराक्रम की टीम को मौके पर भेजा।

युवा शक्ति पराक्रम टीम से महेश यादब की देखरेख में ओर स्थानीय लोगों की मदद से अस्थाई पुली का निर्माण कर दिया गया है। जिसमे स्थानीय लोगों ने काफी मदद की। इस मौके पर लोहरली चुरूडू के निवासियों के इलावा लेख राज कतनोरिया, नीरज शर्मा, बाबी, कुशल सैनी, शशि पाल, लाड़ी, दीपक ठाकुर, आदि लोगों ने पार्षद चैतन्य शर्मा का धन्यवाद किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.