केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर निर्माण पर अब दिग्गजों की सार्वजनिक मंच से बयानबाजी
Central University केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण की फांस अब ऐसी बन गई है जो कहीं पर भी अब अपनों के लिए न तो निगलते बन रही है और न तो उगलते। केंद्रीय विश्वविद्यालय का मामला कई वर्षों से अधर में लटका पड़ा है।
धर्मशाला, जेएनएन। केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण की फांस अब ऐसी बन गई है जो कहीं पर भी अब अपनों के लिए न तो निगलते बन रही है और न तो उगलते। केंद्रीय विश्वविद्यालय का मामला कई वर्षों से अधर में लटका पड़ा है। पहले पहल तो कांग्रेस व भाजपा के बीच ही केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण को लेकर आपसी द्वंद जारी था। लेकिन केंद्र में भाजपा सरकार के आने के बाद प्रदेश में इसके निर्माण को लेकर कवायद अौर भी तेज हुई। कांग्रेस द्वारा भी केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण को लेकर कई सवाल भी उठाए गए। पर इसके बाद मामला कुछ शांत भी रहा है। लेकिन अब एक बार फिर से केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण को लेकर भाजपा के बीच ही आपसी तकरार शुरू हो चुकी है।
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर पहले ही दिशा की बैठक में केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण को लेकर अधिकारियों को लताड़ लगा चुके थे तो अब उनका गुस्सा एक बार फिर से मुख्यमंत्री के जसवां परागपुर दौरे के दौरान भी फूटा। मंच पर अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री के समक्ष यह भी कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण को लेकर वह काफी समय से प्रयासरत हैं। लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठ पाएं हैं।मुख्यमंत्री के समक्ष यह सवाल भी उठा तो बकायदा इसका जबाव भी अपरोक्ष रूप से रहा। सीएम ने भी इस पर मंच से कह दिया कि जो हमसे बन पाया है हमने वह किया है फिर भी कहीं पर कोई दिक्कत है तो र्सावजनिक रूप से मामले को उठाने से बचना चाहिए।