Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का धर्मशाला नगर निगम में चुनाव प्रचार कार्यक्रम हुआ रद

Central Minister Anurag Thakur नगर निगम धर्मशाला में प्रचार के लिए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर को शनिवार को प्रस्तावित चुनावी दौरा रद कर दिया है। इसका कारण ये है कि अनुराग ठाकुर को असम दौरा हो गया है। आज ही उन्हें असम के लिए रवाना होना है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sat, 03 Apr 2021 10:54 AM (IST)Updated: Sat, 03 Apr 2021 11:47 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का धर्मशाला नगर निगम में चुनाव प्रचार कार्यक्रम हुआ रद
अनुराग ठाकुर को शनिवार को प्रस्तावित चुनावी दौरा रद कर दिया है।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। नगर निगम धर्मशाला में प्रचार के लिए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर को शनिवार को प्रस्तावित चुनावी दौरा रद कर दिया है। इसका कारण ये है कि अनुराग ठाकुर को असम दौरा हो गया है। आज ही उन्हें असम के लिए रवाना होना है। भाजपा ने उनका धर्मशाला में चुनावी दौरा युवा कार्यकर्ताओं के जोश भरने और निवर्तमान महापौर देवेंद्र जग्गी के वार्ड में सेंध लगाने के लिए निर्धारित किया था। यहां बता दें कि उन्होंने अपने चुनावी प्रचार की शुरुआत वे कोतवाली बाजार से करनी थी। जिसमें  कोतवाली बाजार में अनुराग ठाकुर युवा सम्मेलन के बाद साढ़े 12 बजे वह कोतवाली बाजार में युवा सम्मेलन को संबोधित करने के बाद साढ़े तीन बजे दाड़ी मेला ग्राउंड में दाड़ी वार्ड में भाजपा प्रत्याशी राजेश शर्मा के लिए जनसमर्थन और बाद शाम साढ़े चार बजे देवेंद्र जग्गी के वार्ड रामनगर के शिव विहार प्रचार तय किया गया था।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.