Hit and Run Case: अम्ब में सड़क पार कर रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग को तेज रफ्तार इनोवा सवार रौंदकर फरार
Hit and Run Case Amb अम्ब-ऊना हाईवे पर पड़ते कुठियाड़ी में इनोवा कार की चपेट में आकर 80 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। सड़क हादसे में मौत का शिकार हुए बुजुर्ग 80 वर्षीय बचित्र सिंह पुत्र अमृत लाल कुठियाड़ी के रहने वाले थे।
अम्ब, संवाद सहयोगी। Hit and Run Case Amb, अम्ब-ऊना हाईवे पर पड़ते कुठियाड़ी में इनोवा कार की चपेट में आकर 80 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। सड़क हादसे में मौत का शिकार हुए बुजुर्ग 80 वर्षीय बचित्र सिंह पुत्र अमृत लाल कुठियाड़ी के रहने वाले थे। बताया जा रहा है सुबह करीब साढ़े छह बजे बचित्र सिंह कुठियाड़ी में सड़क पार कर रहे थे तो ऊना की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने उन्हें टक्कर मार दी और आरोपित चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। वहीं हादसे में घायल हुए बुजुर्ग को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया। यहां पर चिकित्सक ने जांच करने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया।
डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडे ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने हुए बताया पुलिस ने सड़क हादसे में मौत का शिकार हुए बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है और इस हादसे में शामिल आरोपित चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चालक की मौत
बंगाणा। उपमंडल की रायपुर मैदान पंचायत में सड़क का काम चला हुआ था जिसमें अचानक ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चालक की मौत हो गई। पहचान राजीव कुमार पुत्र अमर चंद के रूप में हुई है। वहीं बंगाणा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की पुष्टि पुष्टि डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने की है।
हादसे में बाइक सवार दंपती घायल, महिला की मौत
नालागढ़। उपमंडल के रंगूवाल से बाइक पर आ रहे दंपती की ट्रक से टक्कर हो गई। इससे दंपती घायल हो गया। हादसे में महिला की सिर पर चोट लगने के कारण मौत हो गई। ट्रक चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर फरार हो गया। लोगों ने घायलों को नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला ने दम तोड़ दिया।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में निरंजन दास पुत्र प्रेम सिंह निवासी रंगूवाल डाकघर राजपुरा तहसील नालागढ़ ने बताया कि वह बाइक पर पत्नी आशा देवी के साथ नालागढ़ जा रहा था। एचआरटीसी वर्कशाप के पास पहुंचा तो ट्रक सवार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। डीएसपी नालागढ़ विवेक चहल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।