चंबा-गागला मार्ग पर दरंगला में कार खाई में गिरी, शादी समारोह में जा रहे व्यक्ति की मौत
Chamba Gaggla Road Accident चंबा-गागला मार्ग पर दरंगला के पास शनिवार देर रात एक कार खाई में गिर गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
चंबा, जेएनएन। चंबा-गागला मार्ग पर दरंगला के पास शनिवार देर रात एक कार खाई में गिर गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। 37 वर्षीय विजय कुमार पुत्र दलीप सिंह करियां का रहने वाला था। रविवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। दुर्घटना स्थल पर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। शनिवार रात को विजय कुमार कार में सवार होकर चंबा से गागला की तरफ शादी समारोह में जा रहा था। इस दौरान रास्ते में दरंगला के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
कार के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तथा चंबा थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रात को खाई में गिरी कार से चालक को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान चालक विजय ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने चश्मदीद लोगों के बयान दर्ज किए तथा पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सदस्यों को सौंप दिया है। उधर, घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है जिस स्थान पर गाड़ी गिरी है, वहां काफी गहरी खाई है। रात को 11 बजे गाड़ी गिरी तो आवाज दूर-दूर तक पहुंच गई। रात को लोगों को पुलिस के साथ कड़ी मशक्कत के बाद विजय कुमार को खाई से सड़क तक पहुंचाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
सड़क हादसे में घायल कार चालक को अस्पताल लाया गया था, जिसकी मौत हो गई। घायल की हालत काफी खराब थी। सिर से काफी खून बहने के कारण व्यक्ति की मौत हुई है। -डॉ. मोहन सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज चंबा।
कार दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एंव बचाव कार्य में जुट गई। इस बारे में बयान दर्ज करके जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। -डॉ मोनिका, एसपी, चंबा।