दिल्ली के लिए बैजनाथ से एचआरटीसी और हरियाणा रोडवेज की बस सेवा शुरू, देखिए शेड्यूल
Delhi Baijnath Bus Route दिल्ली के लिए बैजनाथ से हिमाचल पथ परिवहन निगम ने एक बस सेवा शुरू कर दी है। हालांकि पहले यहां से एचआरटीसी की करीब आठ बसें जाती हैं। लेकिन लॉकडाउन के कारण यह बस रूट बंद हो गए थे।
बैजनाथ, जेएनएन। दिल्ली के लिए बैजनाथ से हिमाचल पथ परिवहन निगम ने एक बस सेवा शुरू कर दी है। हालांकि पहले यहां से एचआरटीसी की करीब आठ बसें जाती हैं। लेकिन लॉकडाउन के कारण यह बस रूट बंद हो गए थे। अब फिर से बस सेवा शुरू होने के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम ने बैजनाथ डिपो से शाम के समय एक बस रूट दिल्ली के लिए शुरू किया है। इसके अलावा हरियाणा रोडवेज की तीन बसें शाम के समय दिल्ली के लिए जा रही हैं।
एचआरटीसी की बस शाम पांच बजे दिल्ली के लिए रवाना हो रही है, जबकि हरियाणा रोडवेज की एक बस 3 बजे तथा दो बसें शाम 5:30 और 6:00 बजे जा रही हैं। इसके अलावा कुछ निजी लग्जरी बसें भी दिल्ली के लिए चल रही हैं। दिवाली से पहले बस सेवा शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।