बर्फीली वादियों में बह रहे झरने पर नहाए सन्नी देओल, वीडियो वायरल; पर्यटकों से की खास अपील
बॉलीवुड अभिनेता एवं सांसद सन्नी देओल कड़ाके की ठंड में चारों तरफ बर्फ की चादर के बीच झरने पर नहाने का वीडियो वायरल हो रहा है।
मनाली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता एवं सांसद सन्नी देओल कड़ाके की ठंड में चारों तरफ बर्फ की चादर के बीच झरने पर नहाने का वीडियो वायरल हो रहा है। सन्नी देओल ने सैलानियों को बर्फीली वादियों का लुत्फ उठाने को कुल्लू मनाली आने का न्योता दिया है। उन्होंने अनूठे अंदाज में यह न्यौता भेजा है। सन्नी देओल अपने निजी दौरे पर 22 से 26 जनवरी के बीच मनाली आए थे। उनके आने की भनक किसी को नहीं लगी।
बीते दिनों मनाली घूमने आए बॉलीवुड स्टार अभिनेता एवं गुरदासपुर के सांसद सन्नी देओल बर्फीली वादियों के बीच बिना कमीज के घूमते हुए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
उन्होंने यहां से चले जाने के बाद सोशल मीडिया में माइनस तापमान में ठंडे पानी मे नहाते हुए एक वीडियो वायरल किया है। 58 सेकंड के इस वीडियो में सन्नी दयोल ठंडी वादियों से देश विदेश के पर्यटकों को मनाली आने का न्योता दे रहे हैं। सन्नी देओल का कुल्लू मनाली से गहरा नाता रहा है। सन्नी देओल ने अपने बेटे कर्ण देओल को लेकर पल पल दिल के पास फ़िल्म की सारी शूटिंग भी मनाली में की थी।
सन्नी देओल मनाली में फ़िल्म सिटी बनाने को लेकर भी चर्चा में रहे है। इस विषय मे सन्नी ने कई जगह जाकर जमीन की भी तलाश की। लेकिन सन्नी के दोस्त की माने तो महंगी जमीन होने के कारण सन्नी ने अपना इरादा बदला। सन्नी ने फ़िल्म सिटी को लेकर प्रदेश सरकार से जमीन उपलब्ध करवाने को कहा। लेकिन कुल्लू मनाली में फ़िल्म सिटी को जगह चिन्हित नहीं हो सकी।
सन्नी के दोस्त की माने तो वह अभी भी फ़िल्म सिटी बनाना चाहते हैं। बेशर्त सरकार जमीन उपलब्ध करवाए। हालांकि, सन्नी देओल ने मनाली में अपना निजी आशियाना नहीं बनाया ह। लेकिन सन्नी हर साल लगभग 5 या 6 बार मनाली का रुख करते हैं। इन दिनों सन्नी द्वारा सोशल मीडिया में डाला वीडियो कुल्लू मनाली ही नही देश विदेश में वायरल हो रहा है।