नमो ऐप के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने किया माइक्रो डोनेशन, 11 फरवरी तक चलेगा अभियान
BJP Micro Donation भारतीय जनता पार्टी मंडल ठियोग कुमारसैन ने जोन स्तर पर नए भारत के निर्माण के लिए नरेंद्र मोदी ऐप के माध्यम से डिजिटल रूप से माइक्रो डोनेशन अभियान का शुभारंभ किया है। इस दौरान मंडल के अध्यक्ष दुनी चंद कश्यप अजय श्याम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

ठियोग, संवाद सूत्र। BJP Micro Donation, भारतीय जनता पार्टी मंडल ठियोग कुमारसैन ने जोन स्तर पर नए भारत के निर्माण के लिए नरेंद्र मोदी ऐप के माध्यम से डिजिटल रूप से माइक्रो डोनेशन अभियान का शुभारंभ किया है। इस शुभारंभ के दौरान मंडल के अध्यक्ष दुनी चंद कश्यप, जिला महासू अध्यक्ष अजय श्याम, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र कश्यप, महामंत्री कमलेश शर्मा, शहरी अध्यक्ष रमेश खाची, उपाध्यक्ष राम कृष्ण मदराड़ी, आईटी संयोजक रजत राजटा, भाजयुमो अध्यक्ष संदीप शर्मा, महामंत्री सुरेश शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक मंडल पंकज भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
सभी कार्यकर्ताओं ने नमो ऐप के माध्यम से माइक्रो डोनेशन किया। माइक्रो डोनेशन का अभियान 11 फरवरी तक चलेगा। मंडल के इस अभियान को गति देने के लिए जोन स्तर पर टीमें गठित की गई है। टीमों के गठन का जिम्मा आईटी विभाग को सौंपा गया है। माइक्रो डोनेशन के रूप में नमो ऐप के माध्यम से 5, 50, 100, 500 से 1000 तक अंशदान का विकल्प चुनने का प्रावधान किया गया है।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जहां पार्टी फंड के लिए डिजिटली अंशदान कर सकते हैं वहीं सामान्य नागरिक भी स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, किसान सेवा सहित अन्य कार्यों के लिए माइक्रो डोनेशन अपने इच्छानुसार कर सकते हैं। नमो ऐप के माध्यम से अधिक से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं को राष्ट्र निर्माण के लिए डिजिटल माइक्रो डोनेशन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
Edited By Rajesh Kumar Sharma