BJP Virtual Rally: धर्मेंद्र प्रधान बोले, 1975 में दूसरी आजादी की लड़ाई थी; शहीद अंकुश को दी श्रद्धांजलि
BJP Virtual Rally धर्मेंद्र प्रधान ने वीर अंकुश को श्रद्धांजलि दी। देश को जब जरूरत पड़ी तो हिमाचल वीर भूमि आगे आई है।
ऊना, जेएनएन। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की वर्चुअल रैली में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं स्थानीय सांसद अनुराग ठाकुर ने संबोधित किया। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा जेपी नड्डा ने इस कार्यक्रम की रचना की। अब उसी के तहत देश में संगठन से संवाद हो पा रहा है। धर्मेंद्र प्रधान ने वीर अंकुश को श्रद्धांजलि दी। देश को जब जरूरत पड़ी तो हिमाचल वीर भूमि आगे आई है। चीन धोखा करके लड़ाई कर रहा है। चीन के साथ लड़ाई में भी हिमाचल के वीर जवानों ने देश के लिए बलिदान दिया है। इंदिरा गांधी ने इस दिन प्रजातंत्र को दरकिनार कर नागरिकों के अधिकारों का हनन किया था। 1975 में दूसरी आज़ादी की लड़ाई थी, चुनाव रद कर दिया गया।
दूसरी आज़ादी की लड़ाई में नाना देशमुख, आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी ने जेलों में गए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को वैश्विक महामारी में गुड गवर्नेंस का बेहतर नमूना पेश करने के लिए बधाई दी। अनुराग ठाकुर व निर्मला सीतारमण व प्रधानमंत्री दिव्यांगों, बुज़ुर्गों, जनधन, किसान सम्मान निधि सीधे खातों में भेजा।
सीएम बोले, संकट के समय देश मजबूत हाथों में
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा हिमाचल भाजपा के संगठन ने वर्चुअल मीटिंग में अच्छा काम किया। कोरोना के दौरान जो निर्देश हुए संगठन ने सभी जगह लोगों का सहयोग किया। प्रधानमंत्री क्यों कहते थे कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र ने लगातार भाजपा का सहयोग किया, यहां की जनता भाजपा परविश्वास करती है। संकट के समय देश मजबूत हाथों में है। वायरस चीन से आया, लेकिन प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व ने बेहतरीन निर्णय से सबसे बड़े खतरे का सामना किया है। प्रधानमंत्री तभी कहते थे कि क्यों तकनीक प्रौद्योगिकी से जुड़ना जरूरी है। कांग्रेस के लोग बात करते हैं वे बताएं कि पंजाब में क्या हालात हैं क्यों चर्चा नहीं करते। पंजाब के व राजस्थान के मुख्यमंत्री हिमाचल से पूछते हैं कोरोना से लड़ाई में कैसे कामयाब हो रहे हैं।
मोदी सरकार खेल रही टी-20 पारी : अनुराग
अनुराग ठाकुर ने कहा देश में मोदी सरकार ने टेस्ट मैच शुरू किया, लेकिन अब टी-20 की तरह काम किया है। दुनिया में अपना लोहा मनवाया है। कोरोना से निपटने में भी जबरदस्त काम किया। देश में मृत्यु दर बहुत कम है। विकास और आर्थिकी को मजबूती दी है।