Move to Jagran APP

भाजपा जनजाति मोर्चा नेता बोले, बिक्रम जरियाल को मुख्य सचेतक बना सीएम ने गद्दी समुदाय को दिया सम्मान

Chief whip Bikram Jaryal भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के मोर्चा प्रभारी विपन कुमार नैहरिया ने भटियात से विधायक बिक्रम जरियाल को पार्टी विधायक दल का मुख्य सचेतक बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sun, 25 Jul 2021 08:11 AM (IST)Updated: Sun, 25 Jul 2021 08:11 AM (IST)
भाजपा जनजाति मोर्चा नेता बोले, बिक्रम जरियाल को मुख्य सचेतक बना सीएम ने गद्दी समुदाय को दिया सम्मान
भटियात से विधायक एवं पार्टी विधायक दल के मुख्य सचेतक बिक्रम जरियाल।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Chief whip Bikram Jaryal, भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के मोर्चा प्रभारी विपन कुमार नैहरिया ने भटियात से विधायक बिक्रम जरियाल को पार्टी विधायक दल का मुख्य सचेतक बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी है। नैहरिया ने बिक्रम जरियाल को मुख्य सचेतक बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताते हुए कहा कि गद्दी समुदाय के लिए यह सम्मान की बात है।

loksabha election banner

विपन नैहरिया ने कहा जयराम ठाकुर की सरकार में हर वर्ग व समुदाय का ख्याल रखा गया है। बिक्रम जरियाल को इस पद से नवाजे जाना खासकर गद्दी समुदाय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि बिक्रम जरियाल की नियुक्ति का जनजाति मोर्चा स्वागत करता है। यह नियुक्ति गद्दी समुदाय के लोगों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। उन्होंने जनजाति मोर्चा की ओर से मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

वहीं मोर्चा के संगठनात्मक जिला पालमपुर के अध्यक्ष जोगिद्र सिंह, संगठनात्मक जिला कांगड़ा के मोर्चा अध्यक्ष श्याम सिंह बरसैन, संगठनात्मक जिला देहरा के मोर्चा अध्यक्ष शमशेर सिंह, संगठनात्मक जिला नूरपुर के मोर्चा अध्यक्ष अक्षय कुमार, संगठनात्मक जिला चंबा के मोर्चा अध्यक्ष पवन कौशल सहित प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार व प्रदेश प्रवक्ता पवन कपूर ने भी बिक्रम जरियाल को मुख्य सचेतक बनाए जाने पर बधाई दी है। साथ ही मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित

शिमला। भाजपा के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रणजीत सिंह ने प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला संयोजकों की नियुक्ति की है। इसमें वीरेंद्र चंद कटोच, अरविंदर सिंह चौहान, सुभाष चंद, पुष्पेंद्र सिंह, राजू राम, कुलदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, पुरषोत्तम सिंह, रामकृष्ण, सुरेश चौहान, रघुवीर सयाल, ओमप्रकाश को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। सुरेश कुमार को पालमपुर, प्रकाश चंद आजाद को नूरपुर, विक्रम सिंह को ऊना, ध्यान सिंह डटवालिया को हमीरपुर, मुशदी राम ठाकुर को चंबा, उत्तम सिंह को लाहुल-स्पीति, प्रताप सिंह को मंडी, ख्याली राम को कुल्लू, देशराज को देहरा, वीरेंद्र चौहान को सिरमौर, रूपेंद्र चंदेल को बिलासपुर, रमेश अटवाल को कांगड़ा, पवन चौहान को शिमला, सुभाष श्याम को महासू, रोशन वर्मा को सुंदरनगर और अजीत सिंह को जिला सोलन को संयोजक नियुक्त किया है। जिला संयोजकों को एक सप्ताह के अंदर जिला कार्यकारिणी के गठन का निर्देश दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.