राकेश पठानिया ने साधा निशाना, खुद पूरा परिवार जमानत पर और बात नैतिकता की कर रहे
भाजपा के वरिष्ठ नेता आैर नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया ने कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह के उस बयान को हास्यास्पद बताया है
शिमला, जेएनएन। भाजपा के वरिष्ठ नेता आैर नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया ने कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह के उस बयान को हास्यास्पद बताया है, जिसमें उन्होंने नैतिकता के आधार मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से इस्तीफे की मांग की है। राकेश पठानिया ने विक्रमादित्य सिंह को याद दिलाया कि उस वक्त उनकी नैतिकता कहां थी, जब उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निजी आवास पर सीएम रहते हुए ईडी व सीबीआइ ने छापा मारा था। कांग्रेस सरकार की नैतिकता उस समय कहां थी, जब कांग्रेस के मुख्यमंत्री का अधिकतर समय सीबीआई की अदालतों में गुजरता था।
नूरपुर के विधायक ने कहा विक्रमादित्य सिंह को नैतिकता की बात करने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि उनका पूरा परिवार ही जमानत पर है। भाजपा नैतिकता पर चलने वाली पार्टी है। प्रदेश पार्टी के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दिया जाना इस बात को दर्शाता है कि भाजपा के लिए नैतिकता के ऊपर कुछ भी नहीं है। वास्तविकता यह है कि डॉ. बिंदल पर किसी भी प्रकार का इस बारे में कोई भी आरोप नहीं है। उन्होंने विक्रमादित्य सिंह को सलाह दी कि उन्हें इस तरह की अनर्गल बयानबाजी से गुरेज करना चाहिए।
पठानिया ने कहा विक्रमादित्य सिंह को उस समय नैतिकता की याद क्यों नहीं आई, जब उनके परिवार द्वारा सेब की ढुलाई के लिए कथित तौर पर स्कूटर व टैंकरों के नंबर दिए गए थे। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार कांग्रेस के कार्यकाल में ही कोऑपरेटिव बैंक भर्ती घोटाला भी सुर्खियों में रहा। इसमें चेहतों को वड़ियों की तरह नौकरियां बांटी। उस समय विक्रमादित्य सिंह व उनके परिवार को नैतिकता का ध्यान नहीं रहा।
प्रदेश पार्टी के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दिया जाना इस बात को दर्शाता है कि भाजपा के लिए नैतिकता के ऊपर कुछ भी नहीं है। वास्तविकता यह है कि डॉ. बिंदल पर किसी भी प्रकार का इस बारे में कोई भी आरोप नहीं है। उन्होंने विक्रमादित्य सिंह को सलाह दी कि उन्हें इस तरह की अनर्गल बयानबाजी से गुरेज करना चाहिए।