Move to Jagran APP

भाजपा के वरिष्‍ठ नेता शांता कुमार ने मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर को इस अंदाज में दी बधाई, लिखा खास संदेश

Jairam Thakur Birthday पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश उन्नति पथ पर तीव्रता से बढ़ रहा है। भगवान अच्छा स्वास्थ्य व दीर्घायु प्रदान करें।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Thu, 06 Jan 2022 10:38 AM (IST)Updated: Thu, 06 Jan 2022 10:38 AM (IST)
भाजपा के वरिष्‍ठ नेता शांता कुमार ने मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर को इस अंदाज में दी बधाई, लिखा खास संदेश
भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Jairam Thakur Birthday, पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश उन्नति पथ पर तीव्रता से बढ़ रहा है। भगवान अच्छा स्वास्थ्य व दीर्घायु प्रदान करें। यह संदेश शांता कुमार ने अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट से जनता के साथ शेयर किया है। शांता कुमार व जयराम ठाकुर साथ साथ बैठे हैं। शांता कुमार की इस पोस्ट को सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक और कमेंट किया है।

loksabha election banner

कांगड़ा चंबा के सांसद ने दी मुख्यमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई

कांगड़ा-चंबा के सांसद किशन कपूर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बधाई दी है। उन्होंने अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट से मुख्यमंत्री के साथ अपने फोटो को शेयर किया है और उन्हें बधाई दी है। उनकी लंबी आयु की कामना की है। किशन कपूर की ओर से शेयर किए गए संदेश को सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है व कामेंट किए हैं। इसके अलावा जिला कांगड़ा सहित अन्य जिलों से विभिन्न महत्वपूर्ण लोगों ने मुख्यमंत्री को इंटरनेट मीडिया में बधाई दी है।

धर्मशाला मिनी सचिवालय में कटेगा केट

धर्मशाला के मिनी सचिवालय में मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री के मीडिया सम्वयक विश्वचक्षु पुरी केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाएंगे व उनकी लंबी आयु की कामना करेंगे। इस मौके पर गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.