मिशन रिपीट के लिए भाजपा तैयार, बनाया रोडमैप
जागरण संवाददाता धर्मशाला प्रदेश भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष जवाहर शर्मा ने क
जागरण संवाददाता, धर्मशाला : प्रदेश भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष जवाहर शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व ने आह्वान किया है कि घर से भी पार्टी की सेवा और संगठन के लिए कार्य करें और घर से पार्टी को चलाएं। कोरोना काल में भी भाजपा ने वर्चुअल मीटिग की। कार्यकत्र्ता पार्टी का हो या जनजातीय मोर्चा का, जहां भी जरूरत पड़ी है, वहां कार्यकत्र्ता पहुंचा है।
धर्मशाला में आयोजित भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक में जवाहर शर्मा ने कहा कि भाजपा के मिशन रिपीट के लिए तैयार है। बैठक में आगामी छह माह का रोडमैप तैयार किया गया कि किस तरह से भाजपा को प्रदेश में सत्ता में लाना है, इसको लेकर चर्चा की योजना तैयार की गई है।
बूथ स्तर तक मोर्चा को किस तरह पहुंचाया जाए, इसको लेकर चर्चा की गई और प्रभारी तय किए गए हैं।
वन बूथ टेन एसटी का अभियान भी पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा, जिसका खाका तैयार किया गया है, बूथ स्तर पर केंद्रीय व प्रदेश स्तरीय योजनाओं को किस तरह ले जाया जाए उसकी योजना बनाई गई है। प्रदेश में जब जनता को पार्टियों, कार्यकर्ताओं और नेताओं की जरूरत थी, उस समय विपक्ष के नेता घरों में सोए रहे और वर्तमान में विपक्ष द्वारा भ्रामक प्रचार किया जा रहा है, जिसका जवाब भी विपक्ष को देने की योजना बनाई गई है। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में क्या किया है और वर्तमान जयराम सरकार ने क्या किया है, इस बारे भी जनता को बूथ स्तर पर बताया जाएगा। विधायक निधि को बहाल करने को लेकर कहा कि इससे विपक्ष के विधायकों को भी फायदा होगा, क्योंकि कई ऐसे छोटे काम थे, जो विधायक निधि से होने थे, वो अटके थे, लेकिन अब प्रदेश सरकार ने विधायक निधि बहाल करने का सही निर्णय लिया है।