Move to Jagran APP

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा का हिमाचल दौरा रद, अब दिल्ली में ही मनाएंगे दीवाली

JP Nadda Himachal Tour भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का शनिवार को प्रस्तावित बिलासपुर दौरा रद हो गया है। पार्टी की बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के बाद मंत्रिमंडल का गठन भी करना है इसलिए उनका बिलासपुर का प्रस्तावित दौरा रद हुआ है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 14 Nov 2020 10:20 AM (IST)Updated: Sat, 14 Nov 2020 10:20 AM (IST)
भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा का हिमाचल दौरा रद, अब दिल्ली में ही मनाएंगे दीवाली
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का शनिवार को प्रस्तावित बिलासपुर दौरा रद हो गया है।

धर्मशाला, जेएनएन। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का शनिवार को प्रस्तावित बिलासपुर दौरा रद हो गया है। पार्टी की बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के बाद मंत्रिमंडल का गठन भी करना है, इसलिए उनका बिलासपुर का प्रस्तावित दौरा रद हुआ है। वह अब दिल्ली में ही दीवाली मनाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए हिमाचल भाजपा ने भी पूरी तैयारी कर रखी थी। बिहार की जीत के बाद नड्डा की बड़े स्तर पर स्वागत की तैयारी थी। इसके लिए भाजपा ने शुक्रवार रात तक मंथन भी किया। कार्यक्रम रद होने की सूचना हिमाचल भाजपा को सुबह ही मिली है। इससे पहले जेपी नड्डा का परिवार के साथ दीवाली मनाने का कार्यक्रम था। इसके साथ बिलासपुर में जनता से लेकर भाजपा नेताओं से मिलने का भी उनका कार्यक्रम था।

loksabha election banner

जेपी नड्डा ने बिलासपुर में बन रहे एम्स के भवन निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी करना था। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शनिवार को सुबह आठ बजे दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए रवाना होने और बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहुंचने का कार्यक्रम था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.