कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ : धूमल
भोरंज भाजपा की त्रिदेव बैठक होटल सनसकाई मे संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विधायक कमलेश कुमारी ने की जबकि पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
By Edited By: Published: Mon, 07 Jan 2019 09:38 PM (IST)Updated: Tue, 08 Jan 2019 11:38 AM (IST)
जेएनएन, भोरंज। भाजपा की त्रिदेव बैठक होटल सनसकाई में हुई। बैठक की अध्यक्षता विधायक कमलेश कुमारी ने, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक मे 28 जनवरी को होने वाले पन्ना प्रमुख सम्मेलन मे भोरंज विधानसभा क्षेत्र से बढ़कर भाग लेने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर विधायक कमलेश कुमारी ने मुख्यमंत्री जयराम के भोरंज दौरे मे कंज्याण में हुई विशाल जनसभा व सफल दौरे का श्रेय मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकताओं को दिया।
मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल ने समस्त कार्यकर्ता को पार्टी की रीढ़ की हड्डी बताया व आने वाले लोकसभा चुनावों में अपनी अहम भूमिका अदा करने को कहा। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान, देवराज शर्मा, देशराज, मंडल के पदाधिकारियों के अलावा सभी बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, बीएलओ व महिला कार्यकर्ताओ ने भी ने भाग भी लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें