Move to Jagran APP

चारों नगर निगम पर काबिज होगी भाजपा, ट्रिप्‍पल इंजन से दौड़ेगी धर्मशाला में विकास की गाड़ी : नेहरिया

Municipal Corporation Election भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विपन नेहरिया ने कहा चारों नगर निगम चुनावों में पार्टी भारी बहुमत से चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित तमाम बड़े भाजपा नेता नगर निगम चुनाव के महत्व को समझते हुए हर जगह मोर्चा संभाले हुए हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sat, 03 Apr 2021 02:38 PM (IST)Updated: Sat, 03 Apr 2021 02:38 PM (IST)
चारों नगर निगम पर काबिज होगी भाजपा, ट्रिप्‍पल इंजन से दौड़ेगी धर्मशाला में विकास की गाड़ी : नेहरिया
भाजपा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विपन नेहरिया ने कहा चारों नगर निगम चुनावों में पार्टी भारी बहुमत से चुनाव जीतेगी।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Municipal Corporation Election, भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विपन नेहरिया ने कहा चारों नगर निगम चुनावों में पार्टी भारी बहुमत से चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित तमाम बड़े भाजपा नेता नगर निगम चुनाव के महत्व को समझते हुए हर जगह मोर्चा संभाले हुए हैं। इतना ही नहीं भाजपा ने हर वार्ड का अलग-अलग विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है। वार्ड की छोटी व बड़ी प्रमुख समस्याओं को देखा जा रहा है, जिससे उस वार्ड के लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं का ध्यान रखा जा सके। उन्होंने कहा भाजपा हवा हवाई बातें करने के बजाय धरातल पर लोगों को सुविधाएं मिलें इस दिशा में प्रयास कर रही है।

loksabha election banner

नैहरिया ने कहा धर्मशाला नगर निगम की बात करें तो पिछले पांच साल में कांग्रेस समर्थित नगर निगम में स्मार्ट सिटी के तहत होने वाले सभी कार्य ठप पड़ गए थे। लेकिन अब जनता ट्रिपल इंजन का समर्थन देकर नगर निगम और स्मार्ट सिटी के कार्यों को गति देने का मन बना चुकी है। हाल ही में मुख्यमंत्री ने धर्मशाला दौरे के दौरान 100 करोड़ की योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए थे।

उन्होंने कहा इन नई योजनाओं के बनने और बनकर तैयार होने से धर्मशाला पूरे देश में विकास को लेकर एक अलग पहचान कायम करेगा। उन्होंने दावा किया कि सात अप्रैल को धर्मशाला सहित अन्य तीन नगर निगमों में भी चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आएंगे तथा मुख्यमंत्री जयराम के नेतृत्व में 2022 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा का मिशन रिपीट पूरा होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.