Move to Jagran APP

नगर निगम चुनाव: भाजपा ने पालमपुर में तैनात किए प्रभारी, इन नेताओं को सौंपी जिम्‍मेदारी Kangra News

नगर निगम चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पालमपुर में प्रभारी तैनात कर दिए हैं। चुनावी अभियान के तहत तीन मार्च को सायं पांच बजे वूल फेडरेशन कार्यालय बनूरी में बैठक होगी और इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप व राज्यसभा सदस्य इंदु गोस्वामी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।

By Edited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 05:00 AM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 01:29 PM (IST)
नगर निगम चुनाव: भाजपा ने पालमपुर में तैनात किए प्रभारी, इन नेताओं को सौंपी जिम्‍मेदारी Kangra News
नगर निगम चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पालमपुर में प्रभारी तैनात कर दिए हैं।

पालमपुर, संवाद सहयोगी। नगर निगम चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पालमपुर में प्रभारी तैनात कर दिए हैं। चुनावी अभियान के तहत तीन मार्च को सायं पांच बजे वूल फेडरेशन कार्यालय बनूरी में बैठक होगी और इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप व राज्यसभा सदस्य इंदु गोस्वामी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने बताया कि बैठक में पार्टी की ओर से तैनात किए गए प्रभारी, सहप्रभारी व पार्टी मुख्यालय से बतौर को-ऑर्डिनेटर नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने वार्ड की कमान संभालेंगे। स्थानीय भाजपा मंडल के सभी कार्यकत्र्ता भी बैठक में भाग लेंगे।

loksabha election banner

इन्हें सौंपी वार्डो की जिम्मेदारी

  • वार्ड एक : प्रदेश महामंत्री ओबीसी मोर्चा राज कुमार धनोटिया व पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष चंबा देशराज शर्मा।
  • वार्ड दो : प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा राकेश बबली व पार्षद नगर निगम शिमला डा. किम्मी सूद।
  • वार्ड तीन : प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश चौहान उर्फ डिंपल।
  • वार्ड चार : हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री।
  • वार्ड पांच : पूर्व मंत्री रविंद्र रवि व अधिवक्ता कुलदीप ठाकुर।
  • वार्ड छह : जिला भाजपा अध्यक्ष चिंतपूर्णी संजीव शर्मा।
  • वार्ड सात : प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बीना कपिला व विजय सोहारू।
  • वार्ड आठ : प्रदेश सचिव विनोद ठाकुर।
  • वार्ड नौ : पूर्व जिला अध्यक्ष ऊना बलवीर बग्गा व महामंत्री संगठनात्मक जिला देहरा अभिषेक पाधा।
  • वार्ड 10 : जिला महामंत्री, संगठनात्मक जिला पालमपुर देविंद्र राणा।
  • वार्ड 11 : प्रदेश मीडिया सहप्रभारी सुमित शर्मा।
  • वार्ड 12 : पूर्व प्रदेश संयोजक अध्यापक प्रकोष्ठ।
  • वार्ड 13 : हिमाचल औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष राम कुमार।
  • वार्ड 14 : कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के उपाध्यक्ष कमल नयन।
  • वार्ड 15 : प्रदेश सहमीडिया प्रभारी नरेंद्र अत्री।

कब-कब होंगी मंत्रियों की जनसभाएं

प्रदेश हाईकमान की ओर से नियुक्त सभी वार्ड को-आर्डिनेटर पांच मार्च से शुरू होने वाली मंत्रियों की वार्ड आधारित जनसभाओं को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पांच मार्च को ऊर्जा मंत्री चौधरी सुखराम चौधरी सुबह 10 बजे कालीबाड़ी मंदिर खिलडू, 12 बजे बिंद्रावन -कलियाड़कर पंचायत घर, 3 बजे सुग्घर कीर्तन भवन चोपाटी व 5 बजे सूर्यदेव होटल आईमा के सामने मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगें। 6 मार्च को उद्योग एवं परिवहन मंत्री एवं चुनाव प्रभारी बिक्रम ठाकुर सुबह 10 बजे घुग्गर-टांडा चौक, 12 बजे साई गार्डन लोहना, 5 बजे पालमपुर अप्पर रैन बसेरा व 7 बजे अतुल्य रेस्टोरेंट बैजनाथ रोड में वार्ड पालमपुर खास की जनसभा को संबोधित करेंगे। सात मार्च को 10 बजे बनूरी में सपना कटोच के घर, 12 बजे भरमात ठारू महोदव, 3 बजे टांडा पंचायत घर, 5 बजे राजपुर में मिलाप के घर, 8 मार्च को 10 बजे मारंडा में ओमप्रकाश के घर, 12 बजे खलेट पंचायत घर तथा 2 बजे चौकी पंचायत घर के निकट जनसभा में संबोधित करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.